बागी 4 में टाइगर श्रॉफ का सबसे इंटेंस एक्शन अवतार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 03 मार्च 2025। एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ आज अपना जन्मदिन ज़ोरदार अंदाज़ में मना रहे हैं क्योंकि बागी 4 के निर्माताओं ने हाई-ऑक्टेन फ्रेंचाइजी का एक नया पोस्टर जारी किया है। नए पोस्टर में इंटेंसिटी झलक रही है, जिसमें टाइगर पहले से कहीं अधिक उग्र, खतरनाक और अजेय नज़र आ रहे हैं। टैगलाइन, “दिस टाइम, ही इज नौट द सेम,” इस फिल्म में उनके ज़बरदस्त परिवर्तन का संकेत देता है, जो अब तक की सबसे धमाकेदार भाग साबित होने वाला है। बॉलीवुड के सबसे युवा एक्शन किंग, ग्लोबल एक्शन और फिटनेस आइकन, और फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज़ पैदा करने वाले सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ हर फिल्म के साथ अपनी सीमाओं को तोड़ते जा रहे हैं। ‘बागी 4’ 5 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली है, और इस फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में ज़बरदस्त उत्साह है।

टाइगर, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपने ग्रैविटी-डिफाइंग स्टंट्स, बेमिसाल मार्शल आर्ट्स और अविश्वसनीय डेडिकेशन से एक्शन की परिभाषा ही बदल दी है, एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि वह इस पीढ़ी के सबसे बड़े एक्शन आइकन हैं। देशभर में उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं, और ‘बागी 4’ का यह पोस्टर उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं—टाइगर श्रॉफ के अब तक के सबसे इंटेंस, विकसित और दमदार अवतार की झलक।

Leave a Reply

Next Post

ज़िम्मेदार पेरेंटिंग पर जोर देता है सुरक्षित डिजीटल सीमा-आर. माधवन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 मार्च 2025। अमेरिका स्थित तकनीकी फर्म पैरेंट जिनी इंक ने आज मुंबई में एक हाई-प्रोफाइल उत्पाद का लॉचिंग कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कंपनी ने अपने क्रांतिकारी लोकेशन-आधारित अभिभावक नियंत्रण एप की वैश्विक स्तर पर शुरुआत की। इस कार्यक्रम में लोकप्रिय अभिनेता आर. माधवन शिरकत […]

You May Like

13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू