आगरा दिल्ली हाईवे पर सुबह-सुबह भीषण हादसा, पिता और दो बच्चों की मौत; पत्नी की हालत गंभीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

आगरा 03 जून 2024। आगरा में दिल्ली हाईवे पर सुबह-सुबह भीषण हादसे में पिता के साथ बेटा और बेटी की जान चली गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सिकंदरा के आगरा दिल्ली हाईवे अरसेना कट पर ट्रैक्टर से ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। पिता सहित एक बेटा और बेटी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इसके साथ ही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया गया है कि दिल्ली निवासी निलेश कुमार पाल निवासी लक्ष्मी पार्क दिल्ली अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल मैनपुरी जा रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे हाईवे पर अरसेना के समीप ट्रैक्टर कट से टर्न हो रहा था, तभी सामने से आकर ऑटो ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। राहगीर और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। 

Leave a Reply

Next Post

39 साल के डेविड विसी ने नामीबिया को सुपर ओवर में दिलाई जीत, ओमान को हराकर जीत से की शुरुआत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बारबाडोस 03 मई 2024। नामीबिया के अनुभवी ऑलराउंडर डेविड विसी ने ओमान के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप-बी मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और टीम को सुपर ओवर में जीत दिलाई। ओमान ने 109 रन बनाए थे, लेकिन नामीबिया की टीम 20 ओवर बाद छह […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला