शहीद महेंद्र कर्मा विवि का चौथा दीक्षांत समारोह, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यपाल और सीएम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 05 मार्च 2024। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होने राज्यपाल कुलाधिपति विश्व भूषण हरिचंदन और अति विशिष्ट अतिथि मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री परिषद के सदस्य जगदलपुर पहुंचे। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा की प्रावीण्य सूची में में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उपाधि, स्वर्ण पदक एवं मेरिट प्रमाण पत्र के अलावा पीएचडी उपाधि प्रदान की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि चित्रकोट महोत्सव में शामिल होंगे इस दौरान मुख्यमंत्री संभाग के सभी जिलों को 208 करोड़ 32 लाख से अधिक राशि के 643 विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें लोकार्पण के तहत 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत से 177 विकास कार्यों और भूमिपूजन-शिलान्यास के तहत 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार की लागत से 466 विकास कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा लाकार्पण कार्य के तहत बस्तर जिले के 12 करोड़ 40 लाख 69 हजार की लागत से 31 विकास कार्य, सुकमा जिले के 10 करोड़ 27 लाख की लागत से 08 विकास कार्य, नारायणपुर जिले के 35 लाख 24 हजार की लागत से तीन विकास कार्य, बीजापुर जिले के 25 करोड़ 83 लाख 18 हजार की लागत से 104 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले के एक करोड़ 08 लाख 46 हजार की लागत से 15 विकास कार्य, कांकेर जिले के 47 करोड़ 10 लाख 70 हजार की लागत से 14 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले के 07 करोड़ 15 लाख 28 हजार की लागत से 02 विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे। भूमिपूजन-शिलान्यास के तहत बस्तर जिले में 10 करोड़ 45 लाख 75 हजार की लागत से 108 विकास कार्य, सुकमा जिले में 08 करोड़ 50 लाख 86 हजार की लागत से 06 विकास कार्य, नारायणपुर जिले में 08 करोड़ 73 लाख 77 हजार की लागत से 14 विकास कार्य, बीजापुर जिले में 10 करोड़ 43 लाख 37 हजार की लागत से 70 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले में 04 करोड़ 28 लाख 17 हजार की लागत से 07 विकास कार्य, कांकेर जिले में 23 करोड़ 47 लाख 46 हजार की लागत से 29 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले में 38 करोड़ 22 लाख 27 हजार की लागत से 232 विकास कार्य का मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

राजिम मेले में ड्यूटी पर तैनात जवान का मिला शव, हत्या की आशंका; पीएम से खुलेगा मौत का राज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 05 मार्च 2024। नगर सेना में पदस्थ जवान अपने 20 साथियों के साथ राजिम मेला ड्यूटी में गया हुआ था। लेकिन अचानक से जवान गायब हो गया। जिसके बाद उसकी गुमशुदगी का मामला राजिम थाने में दर्ज कराया गया। जहां सोमवार को जवान का संदिग्ध […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक