इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कांकेर, 20 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इलाज के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन शोषण करने वाले झाड़फूंक करने वाले झोलाछाप वैद्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ताड़ोकी थाना क्षेत्र के आमागांव निवासी 44 वर्षीय आरोपी रमेश कुमार पिस्दा ने इलाज का झांसा देकर किशोरी को नशीली दवा दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पांच महीने की गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इलाज का झांसा देकर दिया ताबीज
पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल  को 14 साल की नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसके परिजन उसे इलाज के लिए आमागांव के झोलाछाप वैद्य रमेश कुमार पिस्दा के पास ले गए थे। आरोपी ने जांच करने का बहाना बनाकर परिजनों को बताया कि बच्ची की बच्चेदानी में गंभीर परेशानी है। उसने झांसा दिया कि यदि समय पर इलाज नहीं कराया गया तो भविष्य में बड़ी समस्या हो सकती है। इसके बाद उसने किशोरी को पहनने के लिए एक ताबीज दिया। फिर 25 मई 2026 को जब बच्ची के पिता ने काम की वजह से उसे अपने भाई के साथ आरोपी के पास भेजा, तो आरोपी ने चाचा को बाहर बैठा दिया और बच्ची को पूजा घर में ले गया।

अस्पताल में गर्भवती होने का खुलासा
इसके बाद भी आरोपी इलाज के नाम पर किशोरी को लगातार अपने पास बुलाता रहा और परिजनों को उससे दूर रखता था। इस दौरान वह बच्ची को नशीली दवा देकर बेहोश कर देता था और उसका यौन शोषण करता था। 17 अक्तूबर 2026 को जब बच्ची की तबीयत दोबारा बिगड़ी, तो परिजन उसे इलाज के लिए अंतागढ़ अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय जांच की तो किशोरी के पांच महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस बात से हैरान परिजनों ने जब बच्ची से पूछताछ की, तो उसने आरोपी वैद्य की करतूत के बारे में पूरी सच्चाई बताई।

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
बेटी के साथ हुई इस घटना का पता चलते ही पिता ने ताड़ोकी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी रमेश कुमार पिस्दा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

Leave a Reply

Next Post

दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम

शेयर करेअपराधियों पर नकेल कसने के लिए जुटाए जा रहे बायोमीट्रिक और फिंगरप्रिंट रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            दुर्ग, 20 अक्टूबर 2026। अपराधियों की पहचान और गंभीर अपराधों की जांच में तेजी लाने के लिए दुर्ग पुलिस बड़े पैमाने पर बदमाशों के बायोमीट्रिक और फिंगरप्रिंट रिकॉर्ड जुटा रही है। पुलिस ने अब […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड