कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा

admin
शेयर करे

ऑपरेटरों और श्रमिकों से की सीधी बातचीत

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर, 11 अक्टूबर 2026। कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम ने दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न पैचों का निरीक्षण किया तथा विभागीय एवं ठेका श्रमिकों से संवाद किया। दौरे की शुरुआत में श्री साईराम ने व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन किया और माइन प्लान की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभागीय पैच का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने पार्थ शॉवेल एवं 240 टन क्षमता वाले डंपर के ऑपरेटरों से बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन भारत की पहली टाटा हिटाची के 21 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले इलेक्ट्रिक शॉवेल पर स्वयं चढ़े और ऑपरेटर केबिन का जायज़ा लिया। उन्होंने ऑपरेटर से बातचीत कर मशीन के सुरक्षा फ़ीचर्स तथा एर्गोनॉमिक्स की जानकारी ली। उन्होंने कृष्णा शॉवेल का भी अवलोकन किया।

इसके बाद उन्होंने केजेएसएल के कोल फेस का निरीक्षण किया और वहाँ कार्यरत ठेका श्रमिकों से बातचीत की। देव माइनिंग पैच के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय कर्मियों एवं ठेकेदार कंपनी के श्रमिकों से संवाद किया। उन्होंने पीएनसी एवं सैनिक माइनिंग पैच का भी निरीक्षण किया।

श्री साईराम ने गेवरा हाउस में दीपका एवं गेवरा टीमों के साथ बैठक कर उत्पादन-उत्पादकता एवं आगे की कार्ययोजना की समीक्षा की। श्री साईराम कल दीपका एवं कुसमुंडा खदानों का भी दौरा करेंगे। इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र एवं निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना नृपेन्द्र नाथ सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

Leave a Reply

Next Post

नवरात्रि के पहले दिन सेवा भारती ने कराया कन्या भोज

शेयर करेमाता के स्वरूपों में सजीं नन्हीं बालिकाएं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            उज्जैन, 11 अक्टूबर 2026। सेवा भारती उज्जैन की ओर से नवरात्रि के पहले दिन कन्या पूजन और भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया। फ्रीगंज स्थित तंबाकू बाजार में आयोजित 24वें कार्यक्रम में शहरभर से 700 से अधिक बालिकाएं उत्साहपूर्वक […]

You May Like

भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया जाना राजनैतिक पांखड - दीपक बैज....|....प्रदेश महिला मोर्चा की टीम पहुँची उत्तरप्रदेश, घर-घर दे रही दस्तक....|....संविधान बचाओ का नारा लगाने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास का जवाब दे : भाजपा....|....टीम एसईसीएल में हर लक्ष्य हासिल करने का माद्दा है - सीएमडी हरीश दुहन....|....एटक के 43वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर बेंगलुरु में विशाल मजदूर रैली का आयोजन, 20 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा....|....बिना दर्द के भी शरीर में पनप सकती हैं बीमारियां....|....सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: प्रियांश आर्या की तूफानी पारी....|....चिरंजीवी के टॉक शो का प्रोमो जारी....|....रूस अंतरिक्ष में तैनात करेगा परमाणु हथियार?....|....हुआंग ने बोर्ड के सामने कबूले और रिश्ते