रायपुर पुलिस लाइन में बैरक की दूसरी मंजिल से गिरकर हवलदार की संदिग्ध मौत, जांच जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 18 अक्टूबर 2022। रायपुर पुलिस लाइन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ एक हवलदार की संदिग्ध मौत हो गई है। बैरक से नीचे गिरने की आवाज सुनकर साथियों ने बाहर देखा तो हवलदार खून से लथपथ पड़ा था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस जांच कर रही है। बताया गया कि जशपुर निवासी विजय खलखो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की दूसरी बटालियन में पदस्थ था। इस बटालियन की एक कंपनी पुलिस लाइन के बैरक “ए’ में है। सोमवार की रात बैरक में रह रहे पुलिस कर्मियों ने दूसरी मंजिल से किसी के गिरने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो विजय को गिरा पाया। वह खून से लथपथ हो चुका था।

तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इस बीच घायल पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। वहां गिरने के निशान और खून मौजूद था। हवलदार के बैरक और सामान आदि की जांच की गई। अभी तक सुसाइडल नोट जैसा कुछ मिला नहीं है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज बेटी मिलने आने वाली थी

बताया जा रहा है, हवलदार विजय खलखो की एक बेटी रायपुर में ही रहकर पढ़ाई करती है। विजय ने मंगलवार को उसे मिलने के लिए बुलाया था। बाप-बेटी की इस मुलाकात से पहले ही हवलदार की मौत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने, अन्य पदों के लिए भी लगी मुहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2022। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को नया अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार को मुंबई के ताज होटल में हुई बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग में इस पर मुहर लगी। बैठक में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस