छत्तीसगढ़ उपचुनाव: ‌9 निकायों में कांग्रेस का कब्जा, 1 में भाजपा की जीत, खैरागढ़ नगर पालिका में कांग्रेस-भाजपा को 10-10 सीटें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 23 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। नगर पंचायतों में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है, वहीं पांच नगर पालिकाओं में से तीन पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। वहीं जामुल नगर पालिका में भाजपा को जीत मिली है। सबसे रोचक खैरागढ़ नगर पालिका का परिणाम हो गया है। यहां कांग्रेस और भाजपा को 10-10 सीटें मिली हैं। अब यहां किसकी सरकार बनेगी यह बड़ा सवाल है। नगर निगम रिसाली में भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। वहीं भिलाई-चरोदा नगर निगम में कांग्रेस के ज्यादा सीट आए हैं। बीरगांव नगर निगम में भी कांग्रेस आगे है। 70 सीट वाले भिलाई नगर में कांटे की टक्कर है। रिसाली में भाजपा व कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।  

भिलाई-चरोदा नगर निगम की महापौर रही चंद्रकांता की हार 
भिलाई-चरोदा नगर निगम से एक बड़ी खबर आ रही है। भिलाई-चरोदा नगर निगम की महापौर रहीं चंद्रकांता मांडले चुनाव हार गई है। वहीं जामुल नगर पालिका में भाजपा का कब्जा हो गया है। भिलाई-चरोदा निगम में इस चुनाव से पहले भाजपा का कब्जा था, वह अब कांग्रेस की झोली में जाते दिख रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थान भी इसी नगरीय निकाय में है।

बस्तर संभाग में सभी नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत 
बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नगर पंचायत के पूरे 15 वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी जीत गए हैं। इधर भैरमगढ़ नगर पंचायत में भी 10 वार्डों में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है तो वहीं 5 वार्डों पर भाजपा को जीत मिली है। सुकमा जिले के कोंटा नगरी निकाय में 15 में से 14 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है, जबकि एक पर भाजपा आगे है। कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत में भी 11 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अन्य 4 वार्डों में भाजपा ने कब्जा जमाया है। 

जामुल में भाजपा तो बैकुंठपुर, शिवपुर-चरचा, सारंगढ़ में कांग्रेस  
बैकुंठपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने 11 वार्ड और बीजेपी ने 7 वार्ड और 2 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।  जामुल नगर पालिका में भाजपा को 10 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं। 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। शिवपुर चरचा, सांरगढ़ में कांग्रेस के ज्यादा प्रत्याशी जीतकर आए हैं। 

नगर पालिक निगम (रुझान-परिणाम)  
भिलाई – (70 सीट)    – कांग्रेस 30, भाजपा 27, निर्दलीय 13 
भिलाई-चरोदा (40 सीट) – कांग्रेस 22, भाजपा 14, निर्दलीय 03 
बीरगांव (40 सीट)     – कांग्रेस 19, भाजपा 09, निर्दलीय 12 
रिसाली (40 सीट)     – कांग्रेस 16, भाजपा 16, निर्दलीय 08

नगर पंचायतों के परिणाम 
कोंटा  (15 सीट)  –        – कांग्रेस 14, भाजपा 1, निर्दलीय 0
भोपालपट्टनम (15 सीट) – कांग्रेस 15, भाजपा 0, निर्दलीय 0 
भैरमगढ़ (15 सीट)        – कांग्रेस 12, भाजपा 3, निर्दलीय 0
नरहरपुर  (15 सीट)       – कांग्रेस 11, भाजपा 4, निर्दलीय 0 
प्रेमनगर (15 सीट)         – कांग्रेस 11, भाजपा  2, निर्दलीय 2 
मारो (15 सीट)              – कांग्रेस 09, भाजपा 5, निर्दलीय 1

नगर पालिका परिषद के परिणाम  
बैकुंठपुर (20 सीट)     – कांग्रेस 11, भाजपा 7, निर्दलीय 2  
शिवपुर-चरचा (15 सीट) – कांग्रेस 8, भाजपा 5, निर्दलीय 2 
सांरगढ़ (15 सीट )     – कांग्रेस 11, भाजपा 3, निर्दलीय 1 
जामुल (20 सीट)      – कांग्रेस 6, भाजपा 10, निर्दलीय 4  
खैरागढ़ (20 सीट)     – कांग्रेस 10, भाजपा 10, निर्दलीय 0,  

Leave a Reply

Next Post

यूपी: कल से नाइट कर्फ़्यू, बढ़ते ओमिक्रॉन को देखते हुए फ़ैसला, शादियों में 200 से ज्यादा लोगों को इजाजत नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 24 दिसंबर 2021। उत्तर प्रदेश में शनिवार से नाइट कर्फ़्यू लगेगा। बढ़ते आमिक्रान को देखते हुए योगी सरकार ने फ़ैसला लिया है। 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा। शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब