पहलगाम आतंकी हमले पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- इस तरह की घटना का बदला लेगा देश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं का देश बदला लेगा. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से पहलगाम गए पर्यटकों के बारे में मुख्य सचिव, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली. साथ ही आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई दौरे पर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि इस तरह की घटनाओं पर देश ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे के बीच से वापस लौट गए हैं. उन्होंने लौटते ही एयरपोर्ट पर बैठक ली, इससे घटना को लेकर उनकी गंभीरता समझ आती है। सीएम साय ने सभी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया का भी दुखद निधन हुआ है। स्थानीय प्रशासन परिवार के संपर्क में है। शासन-प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

मुंबई में उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह मुंबई के लिए रवाना हुए, जहां वे बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रमों में शिकरत करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर बताया कि मुंबई का दो दिवसीय दौरा है, आज टेक्सटाइल पर MOU कार्यक्रम है. वे अंतर्राष्ट्रीय स्टील कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले पर खेल जगत में भी आक्रोश, गौतम गंभीर बोले- भारत करेगा पलटवार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 अप्रैल 2025। खेल जगत के लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर इस घटना से काफी क्रोधित हुए और उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत इस कायरतापूर्ण का […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी