एयर चीफ मार्शल बोले- वायुसेना विदेशी निर्माताओं पर निर्भर नहीं, देश में ही बना रहे 60000 से अधिक कलपुर्जे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नागपुर 14 जनवरी 2024। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शनिवार को कहा कि भारतीय वायुसेना 60,000 से अधिक कलपुर्जों का निर्माण देश में ही कर रही है। वायुसेना प्रमुख नागपुर के भोंसाला मिलिट्री स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि वायु सेना मरम्मत, ओवरहाल और रखरखाव के लिए विदेशी उपकरण निर्माताओं (ओईएम) पर निर्भर नहीं रह सकती। हमें इसे घर में ही बनाना होगा। चेन्नई तट के पास बंगाल की खाड़ी में भारतीय वायु सेना के एक परिवहन विमान (ट्रांसपोर्ट एयर क्राफ्ट) के मलबे का पता लगाने में लंबा समय लगने के बारे में पूछे जाने पर एयर चीफ मार्शल ने कहा, दुर्भाग्य से इसमें इतना समय लग गया लेकिन आखिरकार हमें गहरे समुद्र में खोजने की तकनीक मिल गई। अब हम गहरे समुद्र में आसानी से चीजों का पता लगा सकते हैं।

करीब साढ़े सात साल बाद मिला मलवा
गहरे समुद्र में मलबे की खोज करने में सक्षम बनाने के लिए हम महासागर और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के आभारी हैं। गौरतलब है कि 29 कर्मियों के साथ लापता विमान का मलबा करीब साढ़े सात साल बाद, बंगाल की खाड़ी में लगभग 3.4 किमी की गहराई पर पाया गया है। बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) के स्वदेशीकरण के बारे में पूछे जाने पर, वायुसेना प्रमुख ने कहा, ‘हमारे सभी बीआरडी को सभी उद्योगों के लिए खोल दिया गया है, ताकि वे आकर देख सकें कि उद्योग कहां काम कर सकते हैं न केवल बीआरडी में बल्कि सभी वायु सेना इकाइयों में’।

उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले दो या तीन वर्षों में 60 हजार से अधिक घटकों का स्वदेशीकरण किया है। हमने महसूस किया है कि हम मरम्मत और ओवरहाल रखरखाव गतिविधियों के लिए विदेशी ओईएम पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। हमें इसे घर में ही करना होगा।

Leave a Reply

Next Post

आतंकी सहित 114 दोषियों की माफी याचिका के फैसले में देरी, दिल्ली सरकार को फटकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 दिसंबर 2024। सुप्रीम कोर्ट ने देश के खिलाफ जंग की साजिश में उम्रकैद की सजा काट रहे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी गफूर समेत 114 दोषियों की माफी याचिका पर निर्णय लेने में देरी पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। जस्टिस अभय एस ओका […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान