दंतेवाड़ा में एडवेंचर स्पोर्ट्स होगा आकर्षण का केन्द्र

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 20 जनवरी 2022। अपने चारों ओर पहाड़ाें से घिरा हरे-भरे वादियो के बीच प्रशासनिक तथा धार्मिक महत्व के स्थल दंतेवाड़ा में डंकिनी नदी के तट पर विकसित हो रहेे एडवेंचर स्पोर्टस शीघ्र आकर्षण के केन्द्र बनेंगे। यहां साहसिक खेलों और मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए बस्तर संभाग के प्रथम एडवेंचर पार्क की स्थापना जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डी.एम.एफ.) मद के तहत जिला प्रशासन एवं वन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। 

एडवेंचर पार्क में संचालित होने वाली साहसिक खेल गतिविधियों और प्रशिक्षण से पर्यटकों तथा नागरिकों को अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने का महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में शासन-प्रशासन की पहल से विकसित किए जा रहे यह पार्क दंतेवाड़ा जिले के पर्यटन विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। इसके तहत सायकल जिप लाइन के निर्माण सहित सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा दंतेवाड़ा और इसके आसपास ढोलकल तथा सातधार आदि महत्वपूर्ण स्थानों तक पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।  

एडवेंचर पार्क एक आधुनिक व्यायाम प्रक्रिया साधन है, जिसमें जिप लाइन, साइकिल जिप लाइन, किड एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे रस्सी द्वारा निर्मित पुल, हवा में ऊपर छलांग लगाने वाला कमरबंद झूला इत्यादि साहसिक खेल प्रदर्शन के माध्यम से नई विधियों और तकनीकों से परिचय कराना है। इसे ध्यान में रखते हुए खेल प्रशिक्षकों एवं खेल वैज्ञानिकों द्वारा पार्क के माध्यम से नवीनतम और प्रभावी जानकारी कुशलता से प्रदान की जाएगी। साथ ही यह पर्यटन के क्षेत्र में पर्यटकों की रुचि का केन्द्र और दंतेवाड़ा जिले की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा। 

इस कड़ी में जिले के अंतर्गत पर्यटन के क्षेत्र में ढोलकल पहाड़ी में प्राचीन भगवान गणेश जी की प्रतिमा विश्व-विख्यात है। यहां देश और विदेश से पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ढोलकल में बस्तर तथा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक शैली अनुसार पर्यटकों के रुकने की उत्तम व्यवस्था तथा पारंपरिक खान-पान से संबंधित गढ़कलेवा को स्थानीय रोजगार से जोड़ने की महत्वपूर्ण योजना भी बनाई जा रही है। इस तरह परंपरागत बस्तर तथा छत्तीसगढ़िया खान-पान को समाहित करते हुए अत्याधुनिक कॉटेज हट अपने आप में आधुनिकता को पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और लोकप्रियता के साथ प्रदर्शित करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

हर सब्जी में इस्तेमाल होने वाली ये एक चीज पेट की चर्बी घटाने में बेहद फायदेमंद, इस तरह करें आहार में शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           20 जनवरी 2022। आपने आलू डाइट के बारे में सुना है? अगर आप वजन घटाने के लिए एक साधारण मील प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो वजन घटाने के लिए आलू कमाल कर सकता है. आलू विटामिन, खनिज, फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते […]

You May Like

वक्फ़ संशोधन विधेयक पर टी. राजा सिंह का बयान: रामनवमी शोभा यात्रा में कहा, वक्फ़ कानून 'जमीन जिहाद' को रोकेगा....|....राहुल गांधी बेगूसराय में कांग्रेस की पदयात्रा में हुए शामिल, संविधान सुरक्षा सम्मेलन' को संबोधित करने पटना रवाना....|....यूपी में एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल... इस लालच में पति को मारा; शिवानी का कबूलनामा....|....'रामनवमी की शोभायात्रा को बनाया गया निशाना, बरसाए गए पत्थर', भाजपा का दावा; पुलिस ने दिया यह जवाब....|....प्रदेश में होगा सबसे बड़ा वैश्विक निवेशक सम्मेलन और भूमि पूजन समारोह, 33 लाख करोड़ निवेश की उम्मीद....|....विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर हुआ जमकर हंगामा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के स्थगन प्रस्ताव पर जमकर बवाल....|....'सफेद टी-शर्ट पहनकर आइए, सवाल पूछिए और आवाज उठाइए', बिहार यात्रा से पहले राहुल की जनता से अपील....|....पालघर में रामनवमी पर बवाल, बाइक रैली पर उपद्रवियों ने फेंके अंडे; तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात....|....मुंबई के लीलावती अस्पताल में विशेष किडनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन....|....राष्ट्रपति ने दी वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी, अब बन गया कानून