गुपचुप खाने के बाद हाहाकार! 23 लोग हॉस्पिटल में भर्ती

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सारंगढ़-बिलाईगढ 11 मई 2026। क्या आप भी चाट-गुपचुप के दीवाने हैं, तो अब आपको सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि यही टेस्टी गुपचुप आपके लिए हानिकारिक साबित हो सकता है. छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रेड़ा ग्राम में ठेले पर गुपचुप खाना 25 लोगों के लिए मुसीबत बन गया. गुपचुप खाने के कुछ घंटे बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसमें उल्टी और दस्त की शिकायतें सामने आईं.

जानकारी के मुताबिक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रेड़ा ग्राम में एक ठेले पर बुक रहे गुपचुप को खाने के बाद लगभग 25 लोग की हालत बिगड़ गई. इसमें अधिकतर संख्या में महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं. हालत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने आनन-फानन में मरीजों को जिला अस्पातर में भर्ती कराया है. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. वहीं कुछ मीरज इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल गए हैं. प्राथमिक जांच में पता चला कि सभी ने एक ही गुपचुप ठेले से खाया था.

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने मरीजों को लेकर जानकारी दी कि उनकी स्थिति पहले से बेहतर है. फूड पॉयजनिंग की शिकायत है. फूड पॉइजनिंग की खबर गांव में फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया है. जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल जांच की बात कही जा रही है. हालांकि सवाल है कि खुलेआम लोगों की सेहत से खिलवाड़ के लिए कौन जिम्मेदार है.

Leave a Reply

Next Post

महिला नक्सली ने जगदलपुर में किया सरेंडर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 11 मई 2026। में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है, जगदलपुर में महिला नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली लक्ष्मी छत्तीसगढ़-आंध्र-तेलंगाना बॉर्डर पर सक्रिय थी। जिस पर राज्य सरकार द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला