महिला नक्सली ने जगदलपुर में किया सरेंडर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 11 मई 2026। में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है, जगदलपुर में महिला नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली लक्ष्मी छत्तीसगढ़-आंध्र-तेलंगाना बॉर्डर पर सक्रिय थी। जिस पर राज्य सरकार द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लक्ष्मी ने लाल आतंक का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के दौरान अधिकारियों ने उसे पुनर्वास सहायता राशि भी सौंपी।

छत्तीसगढ़ में मुख्य पुनर्वास नीति का संबंध नक्सल हिंसा पीड़ितों और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास से है। मार्च 2025 में लागू नई नीति के तहत, सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए वित्तीय सहायता, आवास, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा प्रदान करती है।

Leave a Reply

Next Post

दलदल में फंसने से 5 माह के हाथी शावक की मौत, वन विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे गंभीर सवाल…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़/धर्मजयगढ़ 11 मई 2026। रायगढ़ जिले के छाल रेंज अंतर्गत केराझरिया जंगल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ दलदल में फंसने से लगभग 5 माह के हाथी शावक की मौत हो गई। इस घटना के बाद एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली और हाथियों […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर