गोवा में मुफ्त बिजली-पानी और पढ़ाई, बेरोजगारों को 3000 रुपये- केजरीवाल ने की चुनावी घोषणाएं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पणजी. गोवा 16 जनवरी 2022। में भी चुनावी हलचलें तेज हो चली हैं. बीजेपी  एक ओर अपने प्रत्‍याशियों की सूची फाइनल करने में जुटी है तो वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने रविवार को गोवा की जनता के लिए कई चुनावी घोषणाएं की हैं. उन्‍होंने कहा है कि गोवा  की जनता त्रस्‍त हो गई है और वे बदलाव चाहती है. इसके लिए आप उनकी आशा है. पहले उनके पास बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कोई विकल्‍प नहीं था. लेकिन अब वे बदलाव चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि आप ने गोवा की जनता के लिए 13 सूत्रीय एजेंडा तय किया है। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गोवा के लिए चुनावी घोषणाएं कीं. उन्‍होंने कहा कि अगर गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो राज्‍य के हर जिले और गांव में बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध कराने के लिए मोहल्‍ला क्‍लीनिक और अस्‍पताल खोले जाएंगे. उन्‍होंने वादा किया के राज्‍य में बिजली-पानी और सरकारी स्‍कूलों में पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त मुहैया कराई जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को सहायता के तौर पर 1000 रुपये दिए जाएंगे. वहीं प्रदेश के पर्यटन सेक्‍टर के अंतरराष्‍ट्रीय मानकों के आधार पर उन्‍नत बनाया जाएगा. राज्‍य की सड़कों की स्थिति ठीक की जाएगी. उन्‍होंने कहा कि किसान समुदायों से बात करके किसानों के मामले सुलझाए जाएंगे । केजरीवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराए जाएंगे. जिनको रोजगार नहीं मिल पाएगा उन्‍हें 3000 रुपये प्रति महीना मदद दी जाएगी. खनन को लेकर उन्‍होंने कहा कि हम सत्‍ता में आने के 6 महीने के भीतर भूमि अधिकार मुहैया कराएंगे।

Leave a Reply

Next Post

कानपुर में ठंड ने तोड़ा 20 वर्षों का रिकॉर्ड, 6 लोगों की हो गई मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कानपुर 18 जनवरी 2022। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिले इन दिनों कड़ाके की ठंड झेल रहे हैं. इस बीच कानपुर में सर्दी और शीतलहर ने 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां उत्तर पश्चिम की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी. […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर