अजित पवार विमान हादसा: ‘CBI जांच के लिए अमित शाह से की अपील’, सीएम फडणवीस बोले- सभी शंकाओं को दूर करेगी सरकार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 फरवरी 2026। अजित पवार विमान हादसे पर लगातार सवाल उठ रह हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि इस मामले की सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया गया है। फडणवीस ने कहा कि इस हादसे को लेकर उठ रहे सभी सवालों का जवाब देना जरूरी है। बजट सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने साफ किया कि सरकार किसी भी तरह की शंका को दूर करना चाहती है। फडणवीस ने बताया कि सहयोगी दल एनसीपी की ओर से उन्हें सीबीआई जांच की मांग वाला पत्र मिला था। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने कहा कि डीजीसीए और राज्य सीआईडी की जांच के साथ अब सीबीआई भी मामले की जांच करेगी। 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती के पास लैंडिंग के दौरान चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

रोहित पवार ने भी उठाए थे सवाल
एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने हादसे को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नागरिक उड्डयन मंत्री से इस्तीफा लेने की मांग की है। रोहित पवार ने विमान की मालिक कंपनी वीएसआर और उसके कथित संबंधों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि मामले में गड़बड़ी हो सकती है।

सरकार का जवाब
मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजीसीए वीएसआर कंपनी का ऑडिट कर रही है और सभी लॉगबुक की जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने तक अटकलों से बचना चाहिए। फडणवीस ने यह भी कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए के पास छिपाने जैसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जांच सभी नेताओं की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

बजट सत्र से पहले विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। महा विकास आघाड़ी की बैठक में एनसीपी (एसपी) के नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी। विपक्ष ने सरकार की चाय पार्टी का बहिष्कार भी किया। माना जा रहा है कि सत्र के दौरान विमान हादसे का मुद्दा जोरदार तरीके से उठेगा। सरकार ने दोहराया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

बच्चों का किराया उम्र से नहीं लंबाई से होगा तय, नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में किराये को लेकर अनोखा नियम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 फरवरी 2026। नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में बच्चों के किराये को लेकर अनोखा नियम लागू है। सामान्य तौर पर परिवहन सेवाओं में उम्र के आधार पर छूट दी जाती है लेकिन यहां लंबाई का मानक तय किया गया है। स्टेशन परिसर और […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी