डॉक्टरों के साथ करोड़ों की ठगी, पति-पत्नी फरार , पुलिस कर रही मामले की जांच

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 नवंबर 2022। राजधानी के एक दर्जन डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ से 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले गुजरात के दंपत्ति विदेश भाग गए है। आरोपियों ने तगड़ी प्लानिंग के साथ लोगों को झांसा में लिया। आरोपी खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताता था। उसने फाफाडीह में ऑफिस खोला। जहां लोगों से मुलाकात करता था। दो साल तक लोगों को 5 फीसदी ब्याज के साथ पैसा वापस किया। इससे लोगों को आरोपी पर भरोसा हो गया। उसके बाद आरोपी ने बड़ी कंपनी में पैसा लगाने का झांसा दिया। झांसे में आकर अंबेडकर अस्पताल की महिला डॉक्टर ने 92.70 लाख कर्ज लेकर आरोपी को दे दिया। पैसा मिलने के छह बाद आरोपी अचानक गायब हो गया। उसने अपना ऑफिस और मकान दोनों खाली कर दिया। 

एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि अब तक 10 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल फील्ड से जुड़े लोग सामने आए हैं। जिन्होंने आरोपी राकेश भभूतमल जैन और उसकी पत्नी शीतल जैन के पास पैसा निवेश किए है। आरोपियों ने 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ लोगों को झांसा में लिया। उनका पूरा पैसा लेकर फरार हो गए है। आरोपी राकेश जैन मूलत: गुजरात और उसकी पत्नी शीतल मुंबई की रहने वाली है। शादी के बाद दोनों रायपुर आ गए। आरोपी राकेश का भाई गुजरात में रहता है। उससे संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी दंपत्ति ठगी के बाद से अपने घर भी नहीं गए है। उनका फोन भी बंद हो गया है। दोनों कहां गए है यह उनके रिश्तेदारों को भी पता नहीं है। उनके विदेश भागने का शक है।

कर्ज लेकर आरोपी के पास निवेश किया पैसा
पुलिस ने बताया कि राकेश जैन और उसकी पत्नी ने लोगों का भरोसा जितने के लिए पहले छोटी-छोटी रकम ली। उन्हें 5 फीसदी ब्याज के साथ एक साल के भीतर वापस कर दिया। ऐसे तीन साल तक करते रहे। लोगों को हर बार पैसा वापस मिल जाता था। लोगों का भरोसा जितने के बाद अधिकांश लोगों को राकेश ने कर्ज लेने का झांसा दिया था। उसने झांसा दिया कि उनका पैसा वह व्यापार और बड़ी कंपनियों पर लगाएगा। इससे उन्हें हर साल 5 फीसदी ब्याज और पांच साल में दोगुना पैसा मिलेगा। कई लोगांे ने झांसे में आकर होम लोन, पर्सनल लोन लिया। अंबेडकर अस्पताल की डॉ. झरना साहू ने 95.40 लाख का होम लोन लिया। उन्हें 92.70 लाख रुपए मिले। उन्होंने पूरा पैसा राकेश को दे दिया। आरोपी पैसा मिलने के बाद भाग निकला।

चेक या कैश लेता था आरोपी
आरोपी राकेश चेक या कैश से पैसा लेता था। उसने अपने खाते में बहुत कम ही पैसा जमा कराया। वह अपनी पत्नी के खाते में पैसा जमा करता था। उसने कुछ पैसा शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किया है। पुलिस ने बैंक से आरोपी के खातों की जानकारी मांगी है। आरोपियों का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा का बड़ा प्रदर्शन : महतारी हुंकार रैली की रणनीति तैयार, पोस्टर हुआ लांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 नवंबर 2022। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 11 नवम्बर को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली के मद्देनजर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा सहप्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, महामंत्री संगठन […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट