श्रम के सम्मान की समुन्नत परम्परा है श्रमिक दिवस : डॉ. प्रेमसागर मिश्रा

शेयर करे

एसईसीएल मुख्यालय में मनाया गया खनिक दिवस समारोह

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 01 मई 2022। एसईसीएल मुख्यालय स्थित प्रांगण में आज दिनांक 1 मई 2022 को खनिक दिवस समारोह का आयोजन अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक डॉ. प्रेमसागर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी संचालन सहकार्मिक एम.के. प्रसाद, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल, एसईसीएल संचालन समिति के माननीय सदस्यों नाथूलाल पाण्डे, हरिद्वार सिंह, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, विभिन्न श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया ।
इस अवसर पर सर्व प्रथम मुख्य अतिथि अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक डॉ. प्रेमसागर मिश्रा,मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी संचालन सहकार्मिक एम.के. प्रसाद, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्यों नाथूलाल पाण्डे, हरिद्वार सिंह, विभिन्नविभागों के विभागाध्यक्षों एवं श्रम संघ प्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए उपरांत खनिक प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित किए ।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक डॉ. प्रेमसागर मिश्रा ने कहा कि मुझे यह देखकर प्रसन्नता हुई कि खनिक दिवस के रूपमें एसईसीएल में श्रम, परिश्रम, कर्मठता तथा कर्मण्यता को पूजित और सम्मानित करने की स्वस्थ्य परम्परा रही है।उन्होंनें सभी को खनिक दिवस की बधाई दते हुए कहा कि आज एसईसीएल प्रगति के जिस मुकाम पर है उसकी बुनियाद कामगारों की मेहनत ने तैयार की है। कार्यक्रम के आरंभ में ध्वजारोहण किया गया तथा कोल इण्डिया कॉरपोरेट गीत बजाया गया । अंत मेंउ पस्थितों के मध्य मिष्ठान वितरित किया गया ।

Leave a Reply

Next Post

डॉ चरणदास महंत का बेलतरा विधानसभा में भव्य स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 02 मई 2022। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के बेलतरा विधानसभा के कोनी बिरकोना में स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में जाते समय बेलतरा और बिलासपुर विधानसभा के कांग्रेस जनों ने कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के मार्गदर्शन में एवं कांग्रेस […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान