केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को 6 साल के लिए दिएं जाए आवास – फूलोदेवी नेताम

शेयर करे

जवानों पर लगाई गई पेनल्टी की जाए माफ

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 15 मार्च 2021। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की आवास संबंधित समस्या का मुद्दा उठाया।

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती दिल्ली से बाहर होने पर दिल्ली में दिया गया आवास तीन साल में ही खाली करा लिया जाता है। आवास खाली होने पर वे अपने बच्चों की पढ़ाई छुड़ाकर कश्मीर, नक्सल और जोखिम भरे इलाकों में परिवार को नहीं ले जा सकते। ऐसे में जवानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है।

राज्यसभा सांसद फूलादेवी नेताम ने कहा कि कभी-कभी जवानों को कई सालों तक एक ही जगह पर रूकना पड़ता है जबकि अन्य मंत्रालयों में काम करने वाले कर्मचारी तो अपने 2 साल पूरे करके वापस दिल्ली आ जाते हैं। ऐसे में उनका आवास सुरक्षित रहता है और जवानों का परिवार सड़क पर आ जाता है। 

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने यह भी कहा कि हाल ही में आवास खाली नहीं करने पर कई जवानों को 23 से 28 हजार रूपए महीने तक की पेनल्टी लगाई गई है।

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शहरी विकास मंत्रालय केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए कम से कम 6 साल तक आवास रखने का नियम बनाए तथा जिन जवानों के पेनल्टी लगाई गई है उसे तत्काल प्रभाव से माफ किया जाए।

Leave a Reply

Next Post

बेरोजगारों को सालाना 5 हजार भत्ता देगी झारखंड सरकार, निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण होगा लागू

शेयर करेसीएम हेमंत सोरेन ने किए ये 3 बड़े ऐलान सड़क हादसे में मौत पर आश्रित को एक लाख के मुआवजे की घोषणा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रांची 15 मार्च 2021। झारखंड विधानसभा के बजट स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र