शपथ ग्रहण के बाद हेमंत सोरेन शहीद अग्निवीर के आश्रित को देंगे नियुक्ति पत्र और 10 लाख मुआवजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 28 नवंबर 2024। आज यानी गुरुवार को हेमंत सोरेन झारखंड राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शाम 4:00 बजे रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शपथ लेंगे। वहीं सोरेन शपथ ग्रहण के बाद झारखंड मंत्रालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में वह सेना के एक शहीद अग्निवीर के आश्रित को सरकारी नौकरी में नियुक्ति का पत्र और उनके परिजनों को 10 लाख रुपए के मुआवजे का चेक सौंपेंगे। इस आशय का पत्र सरकार के उप सचिव ओम प्रकाश तिवारी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। गौरतलब हो कि पूरे देश में किसी शहीद अग्निवीर के आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान किए जाने का संभवत यह पहला मामला है। बता दें कि सेना में अग्निवीर के तौर पर सेवारत झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड की सिलफोर पंचायत के फतेहपुर निवासी अर्जुन कुमार महतो 22 नवंबर को असम के सिलचर में एक मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। वहीं हेमंत ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि झारखंड की अबुआ सरकार उनके परिजनों को विशेष अनुग्रह अनुदान के रूप में 10 लाख रुपये एवं उनके आश्रित को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देगी। 

ज्ञात हो कि ‘इंडिया गठबंधन’ में शामिल झामुमो ने सबसे ज्यादा 34 सीटें जीतीं। वहीं गठबंधन में शामिल कांग्रेस को 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 4 और भाकपा (माले)एल को 2 सीट मिलीं।  इस तरह 81 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 56 सीटों पर जीत दर्ज करा सरकार बनाने में सफलता हासिल की। साथ ही हेमंत सोरेन  जो सीएम के तौर पर चौथी बार शपथ लेने वाले झारखंड के पहले नेता होंगे।

Leave a Reply

Next Post

गेम चेंजर के रोमांटिक सॉन्ग 'जाना हैरान सा' में राम चरण और कियारा अडवाणी के बीच दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 नवंबर 2024। ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म  ‘गेम चेंजर’ 2025 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नज़दीक आ रही है वैसे वैसे प्रशंसक के बीच फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है लोग शंकर के […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला