एक दिसंबर से होने जा रहे कुछ बड़े बदलाव, पीएफ का पैसा चाहिए तो यूएनए को आधार से लिंक करना जरूरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 नवंबर 2021 । नवंबर महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। अगला महीना यानी दिसंबर अपने साथ कई बदलाव लेकर आएगा। बैंकिंग और ईपीएफओ सहित कई नियमों में 1 दिसंबर से बदलाव होने वाले हैं। इनका असर आम आदमी पर पड़ेगा। हम आपको ऐसे ही 5 बदलावों के बारे में बता रहे हैं।

आधार यूएनए लिंक न होने पर पीएफ का पैसा रुक जाएगा

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यूएनए को आधार कार्ड से 30 नवंबर तक लिंक करना जरूरी है। ऐसे में अगर आप 30 नवंबर तक ऐसा नहीं कर पाते, तो 1 दिसंबर से आपके खाते में कंपनी की ओर से आने वाला कॉन्ट्रिब्यूशन रोक दिया जाएगा। इसके अलावा आधार कार्ड से लिंक नहीं कराने पर आपको ईपीएफ अकाउंट से पैसा निकालने में भी परेशानी हो सकती है।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 99 रुपए चार्ज देना होगा

अगर आपके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है, तो अगले महीने से इसके जरिए खरीदारी करना आपको थोड़ा महंगा पड़ेगा। हर खरीदारी पर 99 रुपए और टैक्स अलग से देना होगा। यह प्रोसेसिंग चार्ज होगा। एसबीआई के अनुसार 1 दिसंबर 2021 से सभी मर्चेंट ईएमआई के लेन-देन पर बतौर प्रोसेसिंग चार्ज 99 रुपए और टैक्स देना होगा। सबसे पहले एसबीआई क्रेडिट कार्ड ने इसकी शुरुआत की है।

पंजाब नेशनल बैंक की ब्याज दरों में बदलाव

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक पीएनबी ने अकाउंट होल्डर्स को झटका दिया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला किया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों को सालाना 2.90 से घटाकर 2.80% करने का फैसला किया है। नई दरें 1 दिसंबर से लागू होंगी।

माचिस की कीमत हो जाएगी दोगुनी

माचिस की कीमत 14 साल बाद दोगुनी होने वाली है। एक दिसंबर 2021 से आपको माचिस की एक डिब्बी के लिए 1 रुपए की जगह 2 रुपए खर्च करने होंगे। आखिरी बार 2007 में माचिस के दाम 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपए किए गए थे। कीमतों में बढ़ोतरी की वजह माचिस को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के दामों का बढ़ना है।

कम हो सकते हैं गैस सिलेंडर के दाम

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिलने के बाद कच्चे के दाम में बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में उम्मीद है कि एक दिसंबर की समीक्षा में एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

कौन बनेगा करोड़पती सीजन 13: बादशाह संग शो में रैपर बने अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- कुर्सी पे बैठ कर........खेलेंगे केबीसी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 28 नवंबर 2021 । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 13 में इस हफ्ते बिग बी कुछ अलग अंदाज में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर बिग बी ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले