‘बाबा में हमदर्दी होती तो…’ : ओवैसी ने की योगी के मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री बनने की ‘भविष्यवाणी’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 25 जनवरी 2022। अगले महीने शुरू होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो चला है. विपक्षी दलों के नेताओं ने यूपी सरकार और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर हमले तेज कर दिए हैं. वहीं सत्ताधारी BJP विरोधियों को निशाने पर लेने में जुटी है. यूपी चुनाव में जोर-अजमाइश कर रहे AIMIM के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर सीएम योगी पर निशाना साधते हुए तंज कसा. उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

ओवैसी ने सोमवार को अपने ट्वीट में लिखा, “बाबा में हमदर्दी होती तो वो उन लोगों से माफ़ी मांगते जो दूसरी लहर में ऑक्सीजन और बेड की कमी के कारण वफ़ात (मौत या मृत्यु) पा गए. बाबा ये तो बताओ कि नए अस्पताल कितने बनाए? कितने डॉक्टरों की भर्ती हुई? इंशा’अल्लाह बाबा मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

सपा प्रमुख ने भी ली थी चुटकी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर शहरी सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने पर चुटकी लेते हुए तंज कसा था कि “उनकी पार्टी ने चुनाव नतीजों के ऐलान से पहले ही उन्हें गोरखपुर भेज दिया है. उन्होंने कहा कि अब योगी वहीं रहें, वहां से आने की ज़रूरत नहीं है।

10 मार्च को किस्मत का फैसला

यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा. इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को नतीजे आएंगे.

Leave a Reply

Next Post

बच्चे के सुसाइड के बाद ऑनलाइन गेमों के लिए कानून लाएगी मध्यप्रदेश सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 25 जनवरी 2022। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बच्चे के खुदकुशी करने के बाद राज्य सरकार ऑनलाइन गेमों पर शिकंजा कसने जा रही है. तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक की तर्ज पर नया कानून बनाने के लिये ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है. जिसमें […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'