राहुल गांधी का ‘अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी’: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कसा तंज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 24 मार्च 2023। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सूरत कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए नड्डा ने राहुल की ओर से केंद्र सरकार पर लगाए गए पुराने आरोपों की बात की और कहा कि उन्हें हर बार अपने कथनों पर हार मिली है। इतना ही नहीं भाजपा अध्यक्ष ने राहुल पर ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप तक लगा दिया। 

क्या बोले जेपी नड्डा?
नड्डा ने कहा, “कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को तथ्यों से परे और मनगढ़ंत आरोप लगाने की आदत है। 2019 लोकसभा चुनाव के पहले राहुल ने राफ़ेल के नाम पर देश को भ्रमित करने की कोशिश की। जिसको लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई और राहुल गांधी को मनगढ़ंत आरोप के लिए बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने ‘चौकीदार चोर है’ नारे का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल ने इसे लेकर में भी शोर मचाया, जिस पर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों तक ने एतराज जताया। इस नारे पर जनता जनार्दन की अदालत ने 2019 चुनाव में राहुल गांधी को जमकर फटकार लगाई और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी- बुरी हार का सामना करना पड़ा।

‘राहुल ने ओबीसी समाज को चोर कहा’
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है। अपने राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने पूरे ओबीसी समाज का अपमान किया। उन्हें चोर कहा। समाज और कोर्ट के द्वारा बार-बार समझाने और माफी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने नजरअंदाज़ किया और लगातार ओबीसी समाज की भावना को ठेस पहुंचाई।

नड्डा ने कहा, “कल सूरत कोर्ट ने राहुल को ओबीसी समाज के प्रति उनके आपत्तिजनक बयान के लिए सजा सुनाई है। परंतु राहुल व कांग्रेस पार्टी अभी भी अपने अहंकार के चलते लगातार अपने बयान पर अड़े व निरंतर ओबीसी समाज की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। पूरा ओबीसी समाज प्रजातांत्रिक ढंग से राहुल से इस अपमान का बदला लेगा।”

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की अगुवाई में 14 विपक्षी दलों की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, सीबीआई-ईडी के दुरुपयोग का आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 मार्च 2023। सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट आगामी पांच अप्रैल को सुनवाई करेगा। बता दें कि 14 राजनीतिक पार्टियों ने इसे लेकर याचिका दायर की थी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा