झारखंड से सामने आया मणिपुर जैसा मामला, महिला को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर पीटा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 28 जुलाई 2023। झारखंड के गिरिडीह जिले में 26 वर्षीय महिला को प्रेम संबंध के आरोप में पहले पीटा गया और फिर निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बाद में महिला को बचाया और उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के प्रेमी के अलावा उसके (प्रेमी के) माता-पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना सरिया पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत एक गांव में बु‍धवार रात 11 बजे हुई। बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नौशाद आलम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि महिला का एक व्यक्ति के साथ प्रेस संबंध था। हालांकि उस व्यक्ति के पिता और पिता की दोनों पत्नियों ने मिलकर पीड़िता को सबक सिखाने के लिए एक साजिश रची।”

अधिकारी के मुताबिक, महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने (आरोपियों) बुधवार रात को व्यक्ति (प्रेमी) को उसे अपने घर पर बुलाने को कहा। बयान के मुताबिक, जैसे ही वह अपने प्रेमी के घर पहुंची तभी चारों ने उसे पकड़ लिया और उसे पास के एक जंगल में ले गए, जहां उसे पीटा गया और उसके कपड़े फाड़ दिए गए।

उसके बाद उसे उसके ही फटे कपड़े की मदद से पेड़ से बांध दिया और यह सोचकर उसे वहां छोड़कर चले गए कि रात भर में वह मर जाएगी। पुलिस के मुताबिक, छुड़ाए जाने के बाद महिला ने पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई। उन्होंने बताया कि उसके बयान के आधार पर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

श्रीकृष्ण-रुक्मिणी की शादी भी लव जिहाद? कांग्रेस नेता के बयान पर भड़के असम सीएम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गुवाहाटी 28 जुलाई 2023। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा द्वारा गोलाघाट तिहरे हत्याकांड पर की गई टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार को कहा कि अगर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर कोई उनके खिलाफ […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव