संग्राम सिंह बने स्वच्छ भारत अभियान के नये ब्रांड एम्बैसेडर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /अनिल बेदाग

मुंबई 29 सितम्बर 2023। बहुमुखी प्रतिभा के धनी, एक भारतीय रेसलर, एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक हेल्थ गुरू के तौर पर अपनी एक अलग पहचान रखने वाले संग्राम सिंह को स्वच्छ भारत अभियान का नया ब्रांड एम्बैसेडर चुना गया है. इस बात का ऐलान भारत सरकार की ओर से आवास व शहरी मामलों  के सचिव मनोज जोशी ने किया।  अपने नये अवतार को लेकर संग्राम सिंह ने ख़ुशी जताई और कहा, “मैं स्वच्छ भारत मिशन का भागीदार बनकर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. हम सब मिलकर युवाओं को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं और इस धरती को स्वच्छ और हरा-भरा बना सकते हैं. 01 अक्तूबर को मेरे साथ स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम से जुड़ें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएं।

उल्लेखनीय है कि संग्राम सिंह एक लम्बे अर्से से युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत रहे हैं. उनकी उपलब्धियों में उन्हें युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा फ़िट इंडिया अभियान के ब्रांड एम्बैसेडर के  तहत उन्हें साल 2021 में फ़िट इंडिया आइकन के तौर पर चुना जाना भी शामिल रहा है. संग्राम सिंह को तंबाखू विरोधी अभियान ‘तंबाखू मुक्त भारत’ का चेहरा भी बनाया गया था.

युवाओं के आदर्श होने के अलावा फ़िटनेस के प्रति संग्राम सिंह का गहरा समर्पण स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े अभियान के ब्रांड एम्बैसेडर के तौर पर उन्हें एकदम उपयुक्त शख़्स ठहराता है।  ग़ौरतलब है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किये गये अभियान ‘कॉल टू एक्शन’ एक ऐसा अभियान है जो देश के हर नागरिक को 1 अक्तूबर को सुबह 10.00 बजे से  एक घंटे के लिए ‘स्वच्छता के लिए श्रमदान’ से  करने के लिए प्रेरित करता है. इस अभियान से संग्राम सिंह का जुड़ना निश्चित तौर पर इस पूरे अभियान को एक नया आयाम और एक नई ऊंचाई प्रदान करता है. इस अभियान में संग्राम सिंह का शामिल होना इस पूरे अभियान को एक‌ नई ऊर्जा, जोश और नये जज़्बे से भर देगा, जिससे देश को स्वच्छ और‌ स्वस्थ बनाने में ख़ासी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

राजधानी में करीब 25 करोड़ की सबसे बड़ी चोरी के मामले में छत्तीसगढ़ से दो को पकड़ा, 25 किलो सोना बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 29 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शातिर चोर लोकेश श्रीवास और उसके साथी शिवा चंद्रवंशी को 25 किलो सोने के साथ पकड़ा है। पुलिस को लोकेश श्रीवास के पास से 25 किलो सोना के अलावा नगदी और अन्य जेवरात भी बरामद हुए हैं। दुर्ग पुलिस ने लोकेश […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप