मुंबई में गणेशोत्सव सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सकें इसलिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

गोदरेज ग्रुप की अग्रणी कंपनी गोदरेज एंड बॉयस का बिज़नेस यूनिट गोदरेज सिक्योरिटी सोल्यूशंस ने मुंबई के प्रमुख गणेश पंडालों को कवर करने वाले 300 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरे इन्स्टॉल किए हैंभक्तों की भारी भीड़ जहां होती है वो लालबागचा राजा‘, ‘मुंबईचा राजा – गणेशगल्ली‘, ‘चिंतामणी‘ के पंडाल इनमें शामिल हैं। 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 30 अगस्त 2022। गोदरेज ग्रुप की प्रमुख कंपनी गोदरेज एंड बॉयस का एक बिज़नेस यूनिट गोदरेज सिक्योरिटी सोल्यूशंस ने (जीएसएस) डीकोडिंग सेफ एंड साउंड: इन द इंडियन कॉन्टेक्स्ट सर्वे हाल ही में किया है। सुरक्षा की सुविधाओं और उपायों के बारे में भारतीयों की सोच और नज़रियों को जानना और समझना इस सर्वे का उद्देश्य था। मुंबई से सर्वे में शामिल हुए कुल में से 44% लोगों ने सुरक्षित और सही सलामत होने का मतलब उनका अपना और प्रियजनों का स्वास्थ्य सही होना बताया है। इस थीम को आगे बढ़ाते हुए और सुरक्षा के मूल तत्व के अनुसारगोदरेज सिक्योरिटी सोल्यूशंस ब्रांड ने इस साल मुंबई में गणेश चतुर्थी के पर्व को सुरक्षित और सुचारु रूप से मनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गोदरेज सिक्योरिटी सोल्यूशंस ने मुंबई के कई प्रमुख गणेश पंडालों में 300 से ज़्यादा सिक्योरिटी/सीसीटीवी कैमरे, 2 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर्स, 4 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर्स इन्स्टॉल किए हैं। भक्तों की भारी भीड़ जहां होती हैं ऐसे लालबागचा राजा‘, ‘मुंबईचा राजा – गणेशगल्ली‘, ‘चिंतामणी‘ इनमें शामिल हैं। इस प्रकार से पंडालों में सुरक्षा सुनिश्चित करने में आयोजकों की महत्वपूर्ण सहायता गोदरेज सिक्योरिटी सोल्यूशंस कर रहा है।

गोदरेज सिक्योरिटी सोल्यूशंस के बिज़नेस हेड श्री. पुष्कर गोखले ने कहा, “गणेश चतुर्थी भारत के कई हिस्सों में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। लेकिन मुंबई में गणेशोत्सव की भव्यता और उत्साह अतुलनीय है। इस दौरान देश भर से भक्त अपने प्रिय गणपतिबप्पा के दर्शन करने के लिए मुंबई आते हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम, मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस, मुंबई फायर ब्रिगेड, यातायात नियंत्रण विभाग, मुंबई बस सेवा – बेस्ट, सेना और कई अन्य विभागों द्वारा गणेशोत्सव की तैयारी को फिल्म में दिखाया गया है। गणेश भक्तों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ये कर्मचारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम सभी के निरंतर प्रयासों से, इस वर्ष का गणेशोत्सव सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न होगा। पिछले दो वर्षों में महामारी के खिलाफ लड़ाई के बाद, मुंबई शहर अपने सबसे प्रिय त्योहारों में से एक गणेशोत्सव का जश्न मनाने के लिए कमर कस रहा है। इसमें शामिल होकर हम भी गणेश मंडपों में सीसीटीवी कैमरे और प्रवेशद्वारों पर कंट्रोल सुविधाएं इन्स्टॉल कर रहे हैं। गणेश भक्तों के सुख और संतुष्टि में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए यही हमारा उद्देश्य है।”

Leave a Reply

Next Post

अमन वर्मा, रुचि गुर्जर और जुबिन शाह का 'एक लड़की' गाना रिलीज़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 2 अगस्त 2022। अमन वर्मा, अभिनेत्री रुचि गुर्जर और जुबिन शाह अभिनीत भावनात्मक और दिल तोड़ने वाला गीत ‘एक लड़की’ फिल्मी क्लैप देसी म्यूजिक चैनल पर नहीं है। वीडियो सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर कब्जा कर लिया है और वायरल हो गया है। संगीत वीडियो […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस