चंपई सोरेन फिर से पहुंचे दिल्ली, भाजपा के बड़े नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 26 अगस्त 2024। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एक बार फिर से कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि आज यानी सोमवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे चंपई सोरेन दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे और विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, उनके बेटे व अन्य 3 लोगों के साथ वे अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए।

मिली जानकारी के मुताबिक चंपई सोरेन दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात कर सकते हैं। दिल्ली जाने से पहले बहरागोड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि मुझे अपने दौरे के क्रम में कोल्हान की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। आज मेरे अध्याय का पांचवा चैप्टर खत्म हो गया है। जल्द ही मैं अपने आगे के राजनीतिक सफर का खुलासा करूंगा। उन्होंने कहा कि हम आज तक जो भी कदम उठाए है, वो ठोस और सही उठाए हैं। साथ ही जो भी काम सोचते है, उसे पूरा करते है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन ने कहा कि पिता चंपाई सोरेन कोल्हान के टाइगर नहीं, बल्कि झारखंड के टाइगर है। उन्होंने बिहार के समय से ही आंदोलन करके परिवार को छोड़ झारखंड के हर एक व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम किया है। इसलिए आज उनके पीछे लाखों जनता है। पूरे झारखंड में इसका असर देखने को मिलेगा। झारखंड के टाइगर जहां रहेंगे। उनके साथ मैं और पूरे परिवार के साथ झारखंड का हर एक व्यक्ति रहेगा। वहीं, बहरागोड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वे खड़गपुर के रास्ते बीते रविवार रात कोलकाता पहुंचे। 

बता दें कि मंत्री चंपई सोरेन ने हाल ही में 3 दिनों के लिए दिल्ली गए थे। यहां वह भाजपा के नेताओं से मिले थे। वहीं, चंपई ने अब तक पूरी बात साफ नहीं की। इस बात पर अभी भी सभी की आंखें टिकी हुई है कि चंपई सोरेन खुद की पार्टी बनाएंगे या भाजपा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनौत के बयान से खड़ा हुआ विवाद: भारत में भी बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती....

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 अगस्त 2024। भाजपा नेता और मंडी सांसद कंगना रनौत ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर मोदी सरकार ने कड़े कदम नहीं उठाए होते तो किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी। एक्स […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग