मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज का राहुल-प्रियंका पर हमला, बोले- दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 22 नवंबर 2023। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने पत्रकारों से बात करते हुए राहुल और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं। शिवराज ने राहुल के प्रधानमंत्री मोदी पर दिए पनौती वाले बयान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ये बयान शर्मनाक है। राहुल गांधी की मती मारी गई है। वे भारत की हार पर खुश हो रहे हैं। राजस्थान में भी दोनों भाई-बहन झूठ का पुलिंदा परोसने की कोशिश कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में प्रियंका ने कहा कि 21 साल में 21 लोगों को भी नौकरी नहीं दे सकी है सरकार, जबकि पचास हजार लोगों को नियुक्ति पत्र तो मैंने अपने हाथ से सौंपे हैं।  राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान है। तीन दिसंबर को राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में मतगणना होगी। इससे पहले जयपुर पहुंचे शिवराज ने राजस्थान सरकार पर जमकर हमले बोले। उन्होंने साफ कर दिया कि भाजपा की रणनीति हिंदू वोट लामबंद करने की है। शिवराज ने उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या का मुद्दा भी उठाया। 

भ्रष्टाचार पर गहलोत सरकार को घेरा
शिवराज ने गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार का प्रमुखता से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में राजस्थान नंबर वन है। सरकार के योजना भवन से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। सोना बरामद हुआ है। यह अनूठा मामला है कि सरकारी कार्यालय से सोना और पैसा बरामद हो रहा है। जल जीवन मिशन लोगों के घर-घर जल पहुंचाने के लिए था। यहां तो 20 करोड़ रुपये का घोटाला हो गया। पांच साल में 11 लाख अपराधों का रिकॉर्ड है। साइबर अपराधों में राजस्थान नंबर वन है।

कन्हैयालाल का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश से आता हूं। वह शांति का टापू है। क्या मजाल कि वहां सांप्रदायिक दंगे हो जाए, कोई आंख उठाकर देख लें। यहां पूरे राजस्थान को दंगों की आग में झोंक दिया। तुष्टिकरणराजस्थान की सरकार का मूल मंत्र रहा है। हिंदू त्योहारों पर धारा 144 लगा देना। शोभायात्राओं पर प्रतिबंध लगा देना। पूरा देश हैरान था कि आतंकी कन्हैयालाल जी की गर्दन काटकर ले गए। अपराधों का गढ़ इन्होंने राजस्थान को बनाया है। 

मन को बहलाने के लिए गालिब यह ख्याल अच्छा है
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वीडियो और ट्वीट पर भी सवाल उठा। शिवराज से पूछा गया कि गहलोत कहते हैं कि 200 सीटों पर मेरा ही चेहरा है। वह ही मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। इस पर शिवराज ने कहा कि मन को बहलाने के लिए गालिब यह ख्याल अच्छा है। उनका चेहरा ऐसा हो गया है कि कोई उस पर नहीं जाने वाला। कांग्रेस विभाजित था। यह चेहरा साढ़े चार साल तक तो सरकार बचाने के लिए रिजॉर्ट में ही रहा। 

विकास की दौड़ में पिछड़ा राजस्थान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि आज की सरकार को देखकर लोग शर्म से सिर झुका लेते हैं। यह बेशर्म सरकार साढ़े चार साल रिजॉर्ट में रही। अंतिम छह महीनों में बाहर निकलकर घोषणाएं कर दी। मध्य प्रदेश में हमने कहा कि लाड़ली बहना योजना लाएंगे तो 1.32 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसा पहुंचा है। यहां कहते रहे, किया कुछ नहीं। इस वजह से मुझे पूरा विश्वास है कि राजस्थान में भारी बहुमत के साथ भाजपा लौटकर आ रही है। हर जगह डबल इंजन की सरकार की दरकार है। भाजपा ने मोदी जी की गारंटी दी है। केंद्र की योजनाओं का सही से क्रियान्वयन नहीं किया। कुछ योजनाओं का नाम बदल दिया गया। 

किसानों ने जमीनों को गंवा दिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजस्थान में 19,422 किसानों ने जमीन खो दी। नीलाम हो गई उनकी जमीन। एक भी वादा पूरा नहीं किया। फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा गया। बाजरा यहां मिट्टी के मोल बिका है। हमने मध्य प्रदेश, हरियाणा में न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर अनाज खऱीदा है। बहन-बेटियों के सम्मान के साथ यहां खिलवाड़ हुआ है। यहां के मंत्री तो ऐसी टिप्पणी करते हैं कि कहने में ही शर्म आती है।

Leave a Reply

Next Post

मनोज जरांगे की शिंदे सरकार को चेतावनी, कहा- 24 दिसंबर तक मराठा आरक्षण की मांग अगर पूरी नहीं हुई तो...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 22 नवंबर 2023। मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा है कि आगामी सत्र में मराठा आरक्षण विधेयक पारित किया जाए। जारांगे ने सरकार को उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के लिए 24 दिसंबर की समय सीमा […]

You May Like

अब तक 112 नक्सली ढेर, 375 ने किया सरेंडर, 153 अरेस्ट; अमित शाह ने की तारीफ, साय बोले- जारी रहेगी लड़ाई....|....विष्णुदेव साय का दावा, ओड़िशा में भाजपा का सरकार बनना तय....|....भिलाई में रची गई थी कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या की प्लानिंग, एसपी ने किया खुलासा....|....और कुछ दिनों तक दिखाई नहीं दूंगा… विराट कोहली ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान....|....प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह अमीरों का कर्ज माफ करती है किसानों का नहीं....|....सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरु की मामले की जांच....|....इंदौर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत....|....मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा चुनावी मैदान में; बिहार और ओडिशा रवाना....|....कबीरधाम में डायरिया का प्रकोप: दो गांवों में मिले करीब 80 मरीज, एक की मौत; कुएं का पानी पीने से फैली बीमारी....|....सीएम केजरीवाल बोले- मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी, अखिलेश बोले - 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेंगे