कंगना रनौत ने लॉकअप के बहाने फिर करण जौहर को घेरा, बोलीं- तेरे रोने के दिन आ गए ‘पापा जो’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 अप्रैल 2022। कंगना रनौत का शो लॉकअप 200 मिलियन पहुंच गया है। इस बहाने उन्होंने एक बार फिर से करण जौहर पर निशाना साधा है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर मैसेज लिखा है। इसमें अपने शो के व्यूज का जिक्र किया है। साथ ही कुछ लोगों को टारगेट किया है। इसमें किसी का नाम नहीं है पर समझ आ रहा है कि उनका इशारा किस तरफ है। कंगना ने लिखा है, सबन कोशिश कर ली फिर भी उनके शो के इतने व्यूज हो गए। पापा जो कहीं छिपकर रो रहे होंगे। साथ में लिखा है आगे-आगे देखो होता है क्या, पापा जो तुम्हारे रोने के दिन आ गए हैं। 

बोलीं- चंगू-मंगू सेना और …

कंगना रनौत का शो लोगों को मसालेदार गॉसिप्स दे रहा है। लॉकअप के व्यूज 200 मिलियन हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखा, जैसे ही लॉकअप के 200 मिलियन व्यूज हुए… सारी चंगू-मंगू सेना/क्रूएला की मीडिया/साथ में उनके पापा जो छिप-छिप के रोने वाले हैं। इतने पापड़ बेलने के बाद भी देखो 200 मिलियन और अभी आगे-आगे देखो होता है क्या… तेरे रोने के दिन आ गए पापा जो।

कंगना बोलीं शो है हटके

कंगना रनौत शो की शुरुआत से ही कभी रितिक तो कभी करण पर निशाना साधती रहती हैं। वह शो के अलावा भी इन लोगों के खिलाफ अपनी भड़ास निकालती रहती हैं। कंगना लॉकअप की होस्ट हैं। कुछ दिन पहले उनका शो ओटीटी स्पेस में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन चुका है। इसे 19 दिन में 100 मिलियन व्यूज मिले थे। कंगना इस पर अपनी खुशी भी जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि इससे साबित होता है कि शो का कॉन्सेप्ट अलग हटकर है और यह एंटरटेनिंग है।

Leave a Reply

Next Post

लोकतंत्र व समाज के लिए कांग्रेस का पुनरुद्धार जरूरी, पार्टी में एकता के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे: सोनिया गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अप्रैल 2022। लगातार पराजय के कारण आंतरिक विरोध से जूझ रही कांग्रेस में प्राण फूंकने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरसंभव उपाय करने का वादा किया है। मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी