कर्नाटक सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप, दो स्कूल एसोसिएशन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 27 अगस्त 2022। कर्नाटक के 13000 स्कूलों ने बसवराज बोम्मई सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. इस संबंध में दो स्कूल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की है. एसोसिटेड मैनेजमेंट ऑफ प्राइमरी एंड सेकेंड्री स्कूल और रजिस्टर्ड अनएडेड प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को लिखे चिट्ठी में राज्य की शिक्षा विभाग को लेकर गंभीर दावे किए और आरोप लगाए हैं कि शिक्षण संस्थानों को रिकग्निश सर्टिफिकेट जारी करने के लिए राज्य का शिक्षा विभाग घूस की मांग करता है.

चिट्ठी में कहा गया है कि ग़ैर सहायता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों पर अवैज्ञानिक, तर्कहीन, भेदभावपूर्ण और गैर-अनुपालन मानदंड लागू किए जाते हैं और भारी भ्रष्टाचार होता है. एसोसिएशन ने दावा किया है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गई लेकिन राज्य के शिक्षा मंत्री ने उन शिकायतों के बाद कोई कार्रवाई नहीं की. आख़िरी में एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखा और कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश के इस्तीफे की मांग की.

शिक्षा मंत्री ने आंखें मूंदी, नहीं हो रही कार्रवाई!

चिट्ठी में आरोप लगाया गया है कि राज्य के शिक्षा मंत्रालय ने दयनीय स्थिति को सुनने, समझने और मुद्दों से आंखे मूंद ली है. एसोसिएशन का आरोप है कि बीजेपी के दो अलग-अलग मंत्रियों ने उन स्कूलों के बजाय बजट स्कूलों को बहुत नुक़सान पहुंचाया है, जो सेट-अप में ज़्यादा से ज़्यादा निवेशकों को इजाज़त देकर शिक्षा को कॉमर्शियलाइज कर रहे हैं. स्कूल एसोसिएशन का आरोप है कि नया शैक्षणिक वर्ष शुरु होने के बाद भी किताबें स्कूल तक नहीं पहुंच सकी है.

पीएम से जांच के आदेश की मांग

चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि शिक्षा मंत्री बीसी नागेश कोई ऐसे नियम और नीति बनाने में विफल रहे हैं जो स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स पर दबाव बनाए बग़ैर स्कूल लागू कर सके. स्कूल एसोसिएशन ने प्रधामंत्री मोदी से हस्तक्षेप करने और कर्नाटक शिक्षा मंत्रालय के ख़िलाफ़ एक जांच आदेश देने की मांग की है.

Leave a Reply

Next Post

दवा से ज्यादा नशे में खप रहा कफ सीरप, नेटवर्क नेपाल-बांग्लादेश तक, FSDA के निशाने पर कई दवा कारोबारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 अगस्त 2022। अब एफएसडीए इन दवाओं की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने में जुटा है। इसमें पुलिस और सशस्त्र सुरक्षा बल की भी मदद ली जा रही है। विभिन्न दवाओं की थोक और फुटकर बिक्री केलिए स्टॉक निर्धारण के पीछे भी नशे के […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च