कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को भेजी 34 वादों की लिस्ट: पूर्व सीएम रमन, अरुण साव, नारायण चंदेल को सूची भेजकर वादे पूरे करने का दावा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 28 जुलाई 2023। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं को 34 वादे पूरे किए जाने की लिस्ट भेजी है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को बंद लिफाफे में ये लिस्ट भेजी गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर गुमराह कर रहे हैं, झूठ बोल रहे हैं, वादाखलाफी का मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं, इसलिए कांग्रेस ने पूरे किए गए वादों की लिस्ट भेजने का फैसला लिया। धनंजय ठाकुर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निवास के पते पर कांग्रेस सरकार में 34 वादों के पूरा होने की सूची के साथ में बीजेपी के 2003, 2008, 2013 के झूठ का पुलिंदा को लिफाफा में बंद करके भेज रहे है। ताकि भाजपा के नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र और अपने घोषणा पत्र को ईमानदारी से पढ़ें और आत्म अवलोकन करें किस प्रकार जनता से किए वादे को पूरा किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहती है उसको पूरा करती है, कांग्रेस ने 2018 के घोषणा पत्र में 36 बिंदुओं को समाहित किया था। सरकार बनने के बाद अब तक घोषणा पत्र के 34 वादों पर कांग्रेस की सरकार पूर्णता काम की है जिससे प्रदेश की जनता खुशहाल हुई है और बचे दो बिंदुओं को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। कांग्रेस सरकार में चलाए जा रहे योजना के लाभार्थी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अरुण साव समेत बीजेपी के सभी नेता और कार्यकर्ता है लेकिन दलीय प्रतिबद्धता के चलते बड़े नेता जनता के बीच झूठ बोल रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर झूठ बोलने वाले बीजेपी नेताओं को आईना दिखने यह घोषणा पत्र भेजा गया है।

Leave a Reply

Next Post

कंजेक्टिवाइटिस से बचने के उपायों और सावधानियों का किया जाए व्यापक प्रचार-प्रसार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में कंजेक्टिवाइटिस की रोकथाम के उपायों की गहन समीक्षा की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर तक जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध मरीजों को दी जा रही हैं निःशुल्क दवाईयां छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 28 जुलाई, 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की