पुलिस कैंप पर हुए नक्सली हमले का वीडियो आया सामने, आधे घंटे तक चली गोलीबारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नारायणपुर 07 जून 2024। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों के कैम्प पर बड़ा हमला हुआ, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नक्सलियों ने कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पुलिस जवान अचानक हुए हमले से हैरान होकर बचने लगे। हमले के बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि नक्सलियों ने वहां विस्फोटक से धमाका किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे हाथ में राइफल लिए जवान मोर्चा संभालते हुए नजर आ रहे हैं। नक्सलियों द्वारा दागे BGL फटने का भी दृश्य इस वीडियो में नजर आया। सुरक्षाबल बेहद चौकस थे और उन्होंने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। नक्सली हमले में सुरक्षा बलों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी जवान सुरक्षित हैं। यह हमला इराकभट्टी पुलिस कैंप पर 5 जून की शाम को हुआ था जिस दौरान नक्सलियों ने देसी बीजीएल दागे थे। कैंप के दूसरी तरफ मौजूद मजदूरों ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया था जिन्होंने इस सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

आधे घंटे तक चली गोलीबारी

कैंप में मौजूद पुलिस ने तुरंत एक्टिव होते हुए जवाबी कार्रवाई की जिस वजह से नक्सली भाग खड़े हुए। नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने की हमले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 100 से अधिक नक्सली शामिल थे। दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी जो कि करीब आधे घंटे तक चली। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ रखा है। दो दिन पहले ही नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया जिनमें एक पर पांच लाख रुपये का इनाम था।  पकड़े गए नक्सलियों से विस्फोटक, पिटठू और अन्य सामान बरामद किये गए।

Leave a Reply

Next Post

न्यूयॉर्क में भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच का आनंद लेने के लिए तैयार हैं उर्वशी रौतेला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 08 जून 2024। उर्वशी रौतेला ने इस साल 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी अविश्वसनीय रूप से सफल उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अपना काम फिर से शुरू कर दिया है और जब से वह भारत लौटी है, वह नंदमुरी बालकृष्ण के साथ […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान