दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, चाकू मारकर एक की हत्या, पुलिस ने बाप-बेटे को दबोचा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 12 अगस्त 2023। दुर्ग में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस विवाद में एक युवक की हत्या हो गई है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। कुम्हारी थाना क्षेत्र के रामपुर चोरहा गांव में दो पक्षों में वाद-विवाद के बाद एक पक्ष ने चाकू से एक युवक पर कई बार वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचानाम की कार्रवाई कर आरोपियों की जांच में जुट गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने पिता गणेश चेलक, पुत्र गौतम और भीखम चेलक ने मिलकर कमल खुटे की हत्या कर दी।

पुलिस ने गणेश और गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की घटना को स्वीकार किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि भीखम घर के बाहर में गाली गलौज कर रहा था। इस बात को लेकर मृतक और आरोपी भीखम में वाद-विवाद हुआ। विवाद की जानाकारी मिलते ही उसके पिता गणेश और भाई गौतम भी वहां पहुंचे। जहां दोनों ने मृतक का हाथ पकड़े और मुख्य आरोपी भीखम अपने पास रखे चाकू से कई बार मृतक पर वार कर रहा था। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कुम्हारी थाना प्रभारी केशव कोशले ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर आरोपी गणेश और गौतम की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। वहीं फरार मुख्य आरोपी भीखम की पतासाजी में जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने नई पार्टी बनाने का किया एलान, कांग्रेस को कहा था अलविदा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 12 अगस्त 2023। दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने आदिवासी समाज के नेतृत्व में नई पार्टी बनाने का एलान किया है। अरविंद नेताम ने चुनाव आयोग को पार्टी का नाम भेजा है और […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान