पेंड्रा में नदी में गिरी बोलेरो, महिला समेत दो की मौत और सात घायल; पीएम मोदी की सभा में होने जा रहे थे शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरेला पेंड्रा मरवाही 30 मार्च 2025। पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ ताराबहरा के रहने वाले भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओ से भरी बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सोन नदी से नीचे गिर गई। इस दौरान नदी के पुल से फूलों को विसर्जित कर रही एक महिला भी बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बोलेरो में बैठे अन्य सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलासपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने वाली है। बोलेरो सवार सभी लोग सभा में शामिल होने के लिए निकले थे। बोलेरो पेंड्रा के सोन नदी के पास पहुंची ही, तभी अचानक बोलरो चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बोलेरो सीधे सोन नदी से नीचे जा गिरी। इस दौरान पास के गांव पंडरीखार की रहने वाली रमिता बाई, जो फूल विसर्जित करने के लिए नदी आईं थी और नदी के ऊपर खड़े होकर फूल विसर्जित कर रहीं थी, वह भी बोलेरो की चपेट में आ गईं।

बोलोरो में सवार सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल 112, 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर सहित जिले के आलाधिकारियों ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।  

Leave a Reply

Next Post

रायपुर मुख्यमंत्री निवास में मन की बात का श्रवण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 मार्च 2025। मुख्यमंत्री निवास में मन की बात का श्रवण किया गया। सीएम साय ने कहा, आज मुख्यमंत्री निवास में माननीय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की