किश्तवाड़-डोडा में भारी बारिश: भीषण बाढ़ से मची तबाही, वाहन मलबे में फंसे, पावर प्रोजेक्ट को नुकसान, सड़क बंद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू-कश्मीर 06 जुलाई 2026। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिले में सोमवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव के साथ आए पानी और मलबे ने 540 मेगावाट क्वार जलविद्युत परियोजना के टीआरटी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। बाढ़ की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हुआ है। उधर, लगातार बारिश के कारण प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। प्रभावित इलाकों में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ का असर 540 मेगावाट के क्वार पावर प्रोजेक्ट पर पड़ा है। परियोजना की टीआरटी साइट पर भारी मात्रा में मलबा और पानी घुसने से वहां खड़े कई वाहन मलबे में फंस गए। कई गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है और वे मलबे के नीचे फंसी हुई हैं। हालांकि, फिलहाल किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं।

भारी बारिश और फ्लैश फ्लड के कारण किश्तवाड़-डोडा सड़क को एहतियातन बंद कर दिया गया है, जिससे दोनों जिलों के बीच यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन, पुलिस और राहत एजेंसियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य चला रही हैं। सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित पाए जाने के बाद ही सड़क को दोबारा खोला जाएगा। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Next Post

दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- उनका शांति का संदेश सबके लिए प्रेरणादायक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 जुलाई 2026। बौद्ध गुरु और 14वें दलाई लामा का आज 91वें जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नैतिक और आध्यात्मिक […]

You May Like

अवैध खाद भंडारण और जैव उत्प्रेरक के खिलाफ कृषि विभाग की कार्रवाई, गोदाम सील....|....सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह....|....भाजपा सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने विधिवत पदभार संभाला....|....कांग्रेस का वंदे मातरम् गीत के 2 ही छंद गाने का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति : शाह....|....धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी....|....‘वाइब’ से सामने आया कलाकारों का लुक....|....कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ईडी की रेड....|....बीमार सास-ससुर से अलग रहने का दबाव बनाना पत्नी की 'मानसिक क्रूरता', तलाक बरकरार....|....छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश....|....छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन केंद्र बनेगा मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली