सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, मलयेशियाई जोड़ी को हराया

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

हॉन्गकॉन्ग, 19 नवंबर 2026। सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की पुरुष युगल जोड़ी ने गुरुवार को हॉन्कॉन्ग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने नूर मोहम्मद अजरिन अयूब और टैन वी कियोंग की मलयेशिया की जोड़ी को 42 मिनट में 21-19, 21-16 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

सात्विक और चिराग ने इस साल सिंगापुर और चीन में दो सुपर 750 खिताब जीते हैं। भारतीय जोड़ी अगले दौर में हू के युआन और लिन शियांग यी की चीन की जोड़ी से भिड़ेगी। चीन की जोड़ी ने काकेरू कुमागाई और हिरोकी निशी की जापान की जोड़ी को 21-19, 21-17 से हराया। इससे पहले सात्विक और चिराग को शुरुआती दौर में ली झे हुई और यांग पो सुआन की चीनी ताइपे की जोड़ी को हराने के लिए तीन गेम तक संघर्ष करना पड़ा था। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी को प्री क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। लॉरेन लैम और एलिसन ली की अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ 20-22, 13-21 से हारकर वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। चीन के हांगझोउ में होने वाले सत्र के अंतिम बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर चुके लक्ष्य सेन पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के रासमस गेम्के से भिड़ेंगे। 

Leave a Reply

You May Like

सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, मलयेशियाई जोड़ी को हराया....|....'ओम चैप्टर 1' के लिए सुबह 6 बजे खुलेंगे थिएटर....|....बांग्लादेश में हिंसा बेकाबू: मोहम्मद यूनुस का पुश्तैनी घर फूंका....|....आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर शी जिनपिंग का जोर....|....प्रदेश में सरकार और सड़क की स्थिति एक जैसी, दोनों जर्जर, जनता बेहाल और सरकार बेपरवाह - कांग्रेस....|....सरकारी रिकॉर्ड में ही 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब - दीपक बैज....|....‘मर्द को भी दर्द होता है’! फ्रिडो ने तोड़ी मर्दानगी की सदियों पुरानी चुप्पी....|....व्यापार मेले में छाई हिमाचल की पहाड़ी शॉल....|....सीएम योगी बोले- 2027 में सिर्फ हैट्रिक नहीं लगेगी, रिकॉर्ड भी बनेगा....|....छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास