विवाद रोकने पहुंचे यूथ कांग्रेस के नेताओं पर चाकू से हमला, भड़के कांग्रेसियों ने किया थाने का घेराव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 अप्रैल 2023। राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस नेताओं पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। इधर, घटना से गुस्‍साए कांग्रेस नेताओं ने थाने का घेराव किया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।दरअसल, यह घटना मौदहापारा थाना इलाके की है। तहसील कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद को रोकने के लिए यूथ कांग्रेस के नेता पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशाें ने बजरंग होटल कारोबारी और यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा और प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस आस मोहम्मद पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में शामिल आरोपित सोनू सेन और उसके साथी फरार मौके से फरार हो गए। इस हमले में यूथ कांग्रेस घायल हो गए।

वहीं घटना के बाद कांग्रेसी नेता सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर पुलिस प्रशासन पर भड़क उठे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा समेत यूथ कांग्रेसियों ने मोदहापारा थाना का घेराव किया और जल्‍द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

Leave a Reply

Next Post

पीएसजी को अपने होम ग्राउंड पर मिली एक और हार, फैंस ने मेसी पर निकाला गुस्सा, बीच मैदान चिढ़ाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पेरिस 03 अप्रैल 2023। स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी, नेमार और किलियन एम्बाप्पे से सजी पेरिस सेंट जर्मेन की टीम को होम ग्राउंड पर लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। फ्रेंच फुटबॉल लीग लीग-वन में लियोन ने पीएसजी को 1-0 से हरा दिया। इससे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस