‘द केरल स्टोरी’ के बाद एक और फिल्म पर विवाद, बजरंग दल ने ‘द क्रिएटर सृजनहार’ पर लगाए आरोप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 25 मई 2023। ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को लेकर विवाद जारी है और कुछ राज्यों में इसका प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। वहीं इसी बीच एक और फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। यह फिल्म है द क्रिएटर सृजनहार। दरअसल आरोप है कि फिल्म के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसकी वजह से बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद में इस फिल्म की स्क्रीनिंग के विरोध में नारेबाजी और हंगामा किया गया। 

द क्रिएटर सृजनहार फिल्म 26 मई को रिलीज होने वाली है लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई है। दरअसल हिंदूवादी संगठन बजरंग दल फिल्म का विरोध कर रहा है। बजरंग दल का आरोप है कि फिल्म में लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है। बजरंग दल के सदस्यों ने बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के सदस्यों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। 

विवाद पर निर्माता ने दी सफाई
वहीं फिल्म के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर फिल्म के निर्माता राजेश कराटे गुरुजी ने कहा कि ‘हमने फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की है कि दुनिया बदल सकती है। मैं किन्हीं धमकियों से नहीं डरता, उन्हें अपने धर्म से प्यार है और मैं इसमे कुछ नहीं कर सकता। मैं सभी धर्म के मानने वालों से अपील करता हूं कि वह धर्म के नाम पर दंगा-फसाद और हिंसा ना करें। धर्म के बचाने के नाम पर एक व्यक्ति को क्यों मारना? उसकी जगह धर्म को मारकर व्यक्ति को बचाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या आप चाहते हैं कि आप अपने परिवार को खो दें।’

26 मई को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि द क्रिएटर सृजनहार के निर्माता राजेश कराटे गुरुजी  और राजू पटेल हैं। वहीं फिल्म का लेखन और निर्देशन प्रवीण हिंगोनिया ने किया है। यह फिल्म 26 मई को देशभर के 250 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में सीआईडी धारावाहिक फेम दयानंद शेट्टी, मिर्जापुर वेब सीरीज फेम शाजी चौधरी और नवोदित अभिनेता जश्न कोहली ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।  

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल फाइनल देखने अहमदाबाद आएंगे तीन क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष, एशिया कप के मेजबान पर होगी चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 मई 2023। एशिया कप के मेजबान को लेकर अभी तक मामला नहीं सुलझा है। जहां एक तरफ पाकिस्तान उसे होस्ट करने का राग अलाप रहा है, वहीं एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) नए मेजबान की तलाश में जुटा हुआ है। दरअसल, ACC के अध्यक्ष […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर