करण जौहर के बयान पर KRK का ट्वीट, लिखा- ‘टाइगर को 50 करोड़ मिल रहे’, अक्षय कुमार पर भी कसा तंज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 29 दिसंबर 2021। कमाल आर खान के सोशल मीडिया पोस्टर अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। केआरके बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही साथ बॉलीवुड से जुड़ी बातों और बयानों पर भी अपनी राय रखते हैं। ऐसे में एक बार फिर केआरके ने करण जौहर के एक स्टेटमेंट पर रिएक्ट किया है। हाल ही में करण जौहर ने नए एक्टर्स की बढ़ती फीस को लेकर एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी थी, ऐसे में अब करण के बयान पर केआरके ने ट्वीट किया है। केआरके ने अपने ट्वीट में करण जौहर के साथ ही साथ कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का भी जिक्र किया है। केआरके का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

केआरके ने अपने ट्वीट में करण जौहर को टैग करते हुए लिखा, ‘ प्यारे करण जौहर, तुमने एक इंटरव्यू मेंकहा कि तुम्हें नए एक्टर कार्तिक आर्यन को 20 करोड़ रुपये क्यों देने चाहिए? क्योंकि तुम्हारे साथी प्रोड्यूसर्स दे रहे हैं। हाल ही में एक प्रोड्यूसर ने टाइगर श्रॉफ को 50 करोड़ और अक्षय कुमार को 150 करोड़ रुपये में साइन किया है। जबकि थिएटर बिजनेस जीरो है।

नए एक्टर्स की फीस पर करण का बयान

बता दें कि नए एक्टर्स द्वारा लगातार फीस बढ़ाने जाने की बात पर फिल्ममेकर करण जौहर ने रिएक्ट किया था। फिल्म कंपैनियन में प्रोड्यूसर्स की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान करण जौहर ने कहा कि कई युवा कलाकारों ने अपनी फीस 100 पर्सेंट तक बढ़ा दी है। कई कलाकार ऐसी दलील देते हैं कि उनकी पिछली फिल्में नहीं चलीं या नहीं रिलीज हुईं इसलिए उन्होंने अपनी फीस बढ़ाई है।

डिमांड खत्म नहीं होती…

करण ने कहा कि ये सब कुछ तब हो रहा था जब फिल्म इंडस्ट्री प्रॉफिट बनाने के लिए मशक्कत कर रही थी और फिल्मों की शूटिंग और रिलीज रोकनी पड़ रही थी। रीमा कागती, जोया अख्तर, निखिल आडवाणी और समीर नायर के साथ बैठे करण जौहर ने कहा कि टेक्नीशियन्स और राइटर्स को उनकी तुलना में बहुत कम पैसा मिलता है, फिर भी उनकी डिमांड खत्म नहीं होती।

किसी एक्टर को 15 करोड़ क्यों दूं?

सभी प्रोड्यूसर्स इस बात पर सहमत हुए कि दिग्गज कलाकारों के लिए ये लॉजिक चलता है लेकिन युवा कलाकार जिन्होंने अभी इस काम में कदम भी नहीं रखा है उनके लिए ये बहुत बचकाना है। करण ने कहा, ‘इससे बेहतर होगा कि मैं टेक्निकल क्रू को पैसे दूं जो सही मायने में किसी फिल्म को खास बना देते हैं। मैं क्यों एक एक्टर को 15 करोड़ और एक एडिटर को 55 लाख रुपये दूं?’

Leave a Reply

Next Post

डेविड वार्नर ने इंग्लैंड की टीम को दी सलाह, बताया कैसे करनी हैं आगे की तैयारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मेलबर्न 29 दिसंबर 2021। एशेज सीरीज को आस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है। इसके बाद आस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इंग्लैंड की टीम को एक सलाह दी है। एशेज सीरीज के अभी दो मैच बाकी हैं और इससे पहले डेविड वार्नर ने इंग्लिश […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप