आमिर खान और किरण राव का हुआ तलाक, 15 साल का रिश्ता खत्म होने पर बोले- ‘यह नए सफर की शुरुआत’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 03 जुलाई 2021। आमिर खान और किरण राव शादी के 15 साल बाद अलग हो गए हैं। एक आधिकारिक बयान जारी कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। आपसी सहमति से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है। अपने बयान में आमिर और किरण ने कहा कि ‘अपने 15 साल के खूबसूरत सफर में हमने एक साथ जीवन भर का अनुभव, आनंद और खुशी महसूस किया है। हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ बढ़ा है। अब हम अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। अब पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि एक दूसरे के को-पैरेंट्स और परिवार के साथ।‘

परिवार और दोस्तों का शुक्रिया

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि ‘हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर साथ काम करना जारी रखेंगे। हमारे रिश्ते को लगातार समर्थन देने और समझने के लिए परिवार, दोस्तों का बहुत-बहुत शुक्रिया। जिनके बगैर हम यहां तक नहीं पहुंच सकते थे। हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगते हैं और आशा करते हैं कि हमारी तरह आप, इस तलाक को अंत के रूप में नहीं बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत के रूप में देखेंगे।

साथ में करेंगे बेटे की देखभाल

‘हमने कुछ समय पहले अलग होने के बारे में प्लान किया था और अब इसे औपचारिक रूप देने में सहज महसूस करते हैं। अलग होने के बावजूद अपनी जिंदगी को परिवार के तरह साझा करते हैं। हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित पैरेंट्स हैं जिसका हम साथ में पालन करेंगे।’

‘लगान’ के सेट पर हुई थी मुलाकात

बता दें कि आमिर खान और किरण राव पहली बार फिल्म ‘लगान’ की शूटिंग के वक्त मिले थे। फिल्म में आमिर की मुख्य भूमिका थी और किरण असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। 28 दिसंबर 2005 को वे शादी के बंधन में बंधे। उनका एक बेटा आजाद राव खान है।

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड: तीरथ रावत के इस्तीफे के बाद आज भाजपा विधायक दल की बैठक, चुना जाएगा नया नेता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर देहरादून 03 जुलाई 2021। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। अब शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में वर्तमान विधायकों में से ही किसी को विधायक दल […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान