सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री किया ध्वस्त, बीजीएल लांचर समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 27 सितंबर 2025। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया, जहाँ से दो बड़े बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए गए। जानकारी के मुताबिक, जिला बल सुकमा और कोबरा 203 बटालियन की संयुक्त टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद 26 सितंबर को कैम्प मेट्टागुड़ा से टीम ईरापल्ली और कोईमेंटा के जंगल-पहाड़ियों की ओर रवाना हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का पता चला, जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया।

मौके से बरामद सामग्री में बीजीएल लांचर, बीजीएल हेड्स, डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स, ट्रिगर मैकेनिज्म, वर्टिकल मिलिंग मशीन, गैस कटर हेड्स और अन्य हथियार निर्माण उपकरण शामिल हैं। माना जा रहा है कि नक्सली सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुँचाने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई से उनकी साज़िश नाकाम हो गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सफलता को नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम बताया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे और तेज की जाएँगी, ताकि क्षेत्र से नक्सलवाद की जड़ों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

कवर्धा में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस; भड़का लोगों का गुस्सा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 27 सितंबर 2025। कबीरधाम जिले के कवर्धा में एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों का पुलिस ने जुलूस […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान