खालिस्तान-गैंगस्टर गठजोड़ के नाम पर मांगी 10 करोड़ की रगंदारी, अपराध शाखा ने पंजाब से तीन को दबोचा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 22 जून 2026। सुरक्षा बलों और सेना के लिए रक्षा उपकरण (हथियार) बनाने वाली कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा को जान से मारने की धमकी देकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में अपराध शाखा ने पंजाब से तीन लोगों को दबोचा है। आरोपी खालिस्तानी और गैंगस्टर गठजोड़ के नाम से पीड़ित को धमकाकर रंगदारी मांग रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन, पंजाब निवासी गुरपिंदर सिंह उर्फ प्रिंस (32), शमशेर सिंह उर्फ सैम (35) और पंजाब पुलिस के पूर्व एएसआई जसवंत सिंह (59) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जसवंत सिंह को पंजाब पुलिस ने बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद वह साहिल लूथरा की कंपनी में नौकरी करने लगा और कंपनी की पंजाब डिवीजन का काम देखता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ पहले भी पंजाब में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों को रिमांंड पर लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है। अपराध शाखा के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि 17 अक्तूबर 2025 को चाणक्यपुरी थाने में 10 करोड़ रंगदारी मांगे जाने की एक शिकायत आई थी। साहिल ने बताया कि अगस्त और सितंबर में उनके पास खालिस्तानी आतंकियों और गैगस्टर गठजोड़ की बात कर जान से मारने की धमकी भरे मैसेज व कॉल्स आए। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से रंगदारी मांगी जाती थी। 4 जून 2026 को उनको एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉयस नोट मिला। इसके बाद 10 जून को केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया।

पूर्व एएसआई के कहने पर मांगी रंगदारी
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव व उनकी टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मामले की पड़ताल। कॉल डिटेल व दूसरे साक्ष्यों के आधार पर पंजाब से तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान गुरपिंदर सिंह और शमशेर ने बताया कि उन्होंने जसवंत के कहने पर रंगदारी की रकम मांगी थी। रंगदारी और धमकी भरे मैसेज जसवंत के कहने पर स्पेन से मन्नी नामक व्यक्ति ने भेजे थे। पुलिस पता करने में जुटी है कि वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर राहुल गांधी सख्त: नेताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ, पांच बड़े नेताओं के साथ बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 22 जून 2026। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को पंजाब कांग्रेस के पांच नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को समाप्त करना था। राहुल ने वरिष्ठ नेताओं […]

You May Like

19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी....|....इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह....|....डायबिटीज से भी ज्यादा खतरनाक है 'साइलेंट डायबिटीज'....|....पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग....|....2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; एयर ट्रैफिक संकट गहराया