पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो इस तरह करें हल्दी का सेवन, जल्द दिखेगा असर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 04 मई 2024। वजन कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज करने से लेकर डाइट पर कंट्रोल करते हैं. मगर इसे रुटीन में फॉलो ना कर पाने की वजह से उनका वजन कम नहीं हो पाता है. वजन कम करने के लिए लोग मेडिसिन या केमिकल वाली कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक होती है. ऐसे में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताते हैं जो आपके किचन में मौजूद है और वजन कम करने में कारगर है. आपके किचन में मौजूद हल्दी वजन कम करने में मदद कर सकती है. इसके लिए आपको इसे तरीके से सेवन करना शुरू करना होगा. हल्दी में औषधीय गुण होते हैं जो शरीर को बीमारियों से दूर रखने के साथ वजन कम करने में मदद करते हैं।

इस वजह से हल्दी से कम होता वजन
हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है. जिसमें एंटीइंफ्लेमेट्री गुण होते हैं. जो शरीर में सूजन कम करने के साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है. इन दोनों चीजों की मदद से वजन कम करने में आसानी होती है।

हल्दी दूध
आज के समय में इंसान किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहा है. कभी नींद में दिक्कत तो कभी स्ट्रेस. इन सभी के लिए भी हल्दी वाला दूध फायदेमंद है. एक गिलास गर्म दूध में गर्म दूध के साथ थोड़ी सी दालचीनी पाउडर डालकर पिएं. इससे वजन कम करने के साथ नींद भी अच्छी आती है।

हल्दी वाला पानी
वजन कम करने के लिए हल्दी वाला दूध सबसे ज्यादा फायदेमंद है. इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच हल्दी और नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर पिएं. इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं. हल्दी से वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है।

डाइट और एक्सरसाइज भी करें
हल्दी आपका वजन कम करने में काफी हद तक मदद करती है लेकिन इसके साथ आपको अपनी डाइट पर भी कंट्रोल करना होगा. ऐसा नहीं की आप जंक फूड खाते रहें और सोचे वजन कम हो जाए. हल्दी के सेवन के साथ डाइट पर कंट्रोल करें साथ ही रोजाना थोड़ी देर एक्सरसाइज भी करें।

Leave a Reply

Next Post

गर्मी में रोज पिएं किशमिश का पानी, हीट को करेगा बीट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 04 मई 2024। किशमिश एक ऐसा पेय है जिसे रात भर भिगोकर, फिर छानकर और गर्म करके बनाया जाता है. किशमिश का पानी पाचन को बेहतर बनाने, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और कई तरह के महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट भरपाई करने के लिए […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब