क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘तालिबान’ की हुई एंट्री, आयोजकों ने दिखाया बाहर का रास्ता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जैसलमेर 25 अगस्त 2021। भारत भले ही तालिबान के कट्टरपंथी रवैये के खिलाफ है और उसके द्वारा अफगानिस्तान में फैलाई गई हिंसा की निंदा करता हो, लेकिन उसके कई हिमायती भारत में सामने आ ही जाते हैं। कुछ मुस्लिम नेता तो तालिबान के समर्थन में बयान दे ही चुके हैं। अब राजस्थान के जैसलमेर से भी एक घटना सामने आई है, जिसने बवाल मचा दिया है। दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर में हो रहे एक क्रिकेट टूर्नामेंट में एक टीम की एंट्री हुई। इस टीम ने अपना नाम तालिबान रखा था। लोगों को इस बात का जैसे ही पता चला बवाल मच गया और टीम को बाहर करने की मांग होने लगी। 

आयोजकों ने दिखाया बाहर का रास्ता 

मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर के जैसुराना गांव में अलाउद्दनी खान की स्मृति में 22 अगस्त से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें खेल रही हैं, लेकिन जब तालिबान नाम की टीम की बात सामने आई तो आयोजकों ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया और टीम को भाग लेने से मना कर दिया। 

ऑनलाइन हुई थी एंट्री 

क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कराने वाली कमेटी का कहना है कि जो भी टीम यहां खेल रही हैं। उनकी एंट्री ऑनलाइन एप के माध्यम से हुई है। हमें पहले इसकी जानकारी नहीं थी कि एक टीम तालिबान नाम की है। जैसे ही इसकी जानकारी हुई टीम को बाहर कर दिया गया। कमेटी का कहना है कि कट्टरपंथी सोच रखने वाले लोगों की यहां जगह नहीं है। 

बेहद संवेदनशील है जिला 

भारत-पाकिस्तान सीमा से कुछ दूर स्थित होने के कारण जैसलमेर वैसे भी बेहद संवेदनशील है। यहां हर वक्त सुरक्षा मुस्तैद रहती है। वहीं जिस गांव में टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा था, उस गांव में अल्पसंख्यक आबादी ज्यादा है। 

Leave a Reply

Next Post

यूपी में यात्रा और सम्मेलनों के जरिए जातियों को साधने में जुटी समाजवादी पार्टी

शेयर करेब्राह्मणों के लिए भी हर जिले में सम्मेलन, अन्य जातीय संगठन भी सक्रिय छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 25 अगस्त 2021। सपा से जुड़े विभिन्न दल और प्रकोष्ठ यात्रा व सम्मेलन के जरिये जातीय गोलबंदी में जुटे हैं। पूर्वांचल में चौहान वोट बैंक के लिए जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट), मौर्य-कुशवाहा को लेकर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज