भाजपा ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया-कांग्रेस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

नड्डा छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 16 सितंबर 2023। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जशपुर से भाजपा की तथाकथित परिवर्तन यात्रा को रवाना किया। इस यात्रा के लिये बनाये गये परिवर्तन रथ में छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र सीढ़ी के नीचे लगाया था जिस पर लोग चढ़कर रथ के ऊपर जायेंगे, छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को रौंदते हुये लोग भाजपा के परिवर्तन रथ पर चढ़ेंगे। यह भाजपा का छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा छत्तीसगढ़ महतारी के वैभव को देश दुनिया में प्रचारित करने के बाद अपना राजनैतिक वजूद बचाने के लिये भाजपा ने अपने मंच और कार्यक्रमों में दिखावे के लिये छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र लगाना भले शुरू कर दिया लेकिन भाजपा के दिल में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी के लिये सम्मान का भाव नहीं आया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 15 सालों तक छत्तीसगढ़ की अस्मिता तीज-त्योहार, खान-पान यहां तक की माता कौशल्या और भगवान राम को भूला देने वाली भाजपा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ की परंपराओं को मानने का दिखावा तो कर रही लेकिन छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रति उसका दुराव अभी खत्म नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस रथ को राजधानी रायपुर में भाजपा के बड़े नेताओं ने पूजा कर रवाना किया जिस रथ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चढ़े क्या किसी की निगाह में छत्तीसगढ़ महतारी का यह अपमान नहीं दिखा। किसी ने भी आपत्ति क्यों नहीं किया? जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान के लिये छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ महतारी से माफी मांगे।

Leave a Reply

Next Post

सोनम कपूर ने प्रेगा न्यूज के उत्पादों की 6 नई श्रृंखला लॉन्च की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 16 सितम्बर 2023। भारत के अग्रणी गर्भावस्था पहचान कार्ड प्रेगा न्यूज ने महिलाओं के लिए मातृत्व का स्वप्ना पुरा करने के लिए एक नई श्रृंखला का अनावरण किया है। बहुमुखी और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर उत्पादों की नई श्रृंखला का अनावरण करने के लिए […]

You May Like

सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब....|....भारत की ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूबा देश, सड़कों पर उतरे लोग....|....गया से ग्लैमर तक: अरविंद कुमार सिन्हा की जज़्बे भरी उड़ान