कैलिफोर्निया पिस्टैशियो ने जेनेलिया देशमुख की धमाकेदार दीवाली के जश्न को दिया खास अंदाज़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 11 नवंबर 2023। बॉलीवुड अदाकारा जेनेलिया देशमुख दिवाली ताश पार्टी का आयोजन करने जा रही हैं और इस बार उन्होंने दीवाली का जश्न पोषण से भरपूर कैलिफोर्निया पिस्टैशियो के साथ मनाने का फैसला किया है। जेनेलिया अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहती हैं और वह चाहती हैं कि त्योहारों के अवसर पर हैल्दी स्नैकिंग को अपनाया जाए। यही कारण है कि उन्होंने आगामी दीवाली के जश्न के मद्देनजर कैलिफोर्निया पिस्टैशियो चुने हैं।  जेनेलिया का मानना है कि कैलिफोर्निया पिस्टैशियो का क्रन्ची और नटी फ्लेवर उनके बॉलीवुड के दोस्तों को खासा पसंद है और यही वजह है कि इस त्योहारी सीज़न में यह पसंदीदा स्नैक बन चुका है। इस कैम्पेन में जेनेलिया के इस खास पहलू को देखा जा सकता है जिसमें वे अपने दोस्तों को एक यादगार जश्न की सौगात देने के लिए #DiwaliTaashParty का आयोजन कर रही हैं। दीवाली के मौके पर, जेनेलिया देशमुख ने कहा, “दीवाली दरअसल, जश्न में डूबने का सबसे उपयुक्त समय होता है और इस मौके पर हम अपने प्रियजनों के साथ यादगार अनुभवों को बुन सकते हैं। बेशक, यह समय होता है मिठाइयों और तेल-घी से भरपूर खानपान का, लेकिन हमें त्योहारों पर अपनी सेहत का मंत्र हमेशा याद रखना चाहिए। मुझे खुशी है कि मैं इस त्योहारी मूड और मौज-मस्ती को ध्यान में रखकर अपने घर आए मेहमानों के लिए ऐसे रोस्टेड कैलिफोर्निया पिस्टैशियो पेश करने जा रही हूं जो पोषक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट हैं और साथ ही, अपराधबोध से भी दूर रखने वाले हैं। हम अपनी इस धमाकेदार दिवाली ताश पार्टी में अपने दोस्तों और फैमिली के लिए स्वादिष्ट कैलिफोर्निया पिस्टैशियो का स्वाद परोसेंगे।” 

    तो फिर आप भी पीछे क्यों रहें, इस बार कैलिफोर्निया पिस्टैशियो के साथ आप भी मनाएं पिस्ता वाली दिवाली और अपने त्योहारी जश्न को दें स्वादिष्ट ट्विस्ट। पिस्टैशियो (पिस्ते) दरअसल, प्रोटीन, फाइबर, अनसैचुरेटेड फैट्स और विटामिन तथा मिनिरल्स के अच्छे स्रोत होते हैं और यही वजह है कि ये स्मार्ट स्नैक विकल्प के रूप में पसंद किए जाते हैं। आप भी अपने त्योहारों की मस्ती, खुशियों, मनोरंजन को पोषक तत्वों से भरपूर बनाएं और इस सीज़न में इस बेहद पसंदीदा मेवे का लुत्फ उठाएं!  कैलिफोर्निया पिस्टैशियो देशभर में सभी ड्राइ फ्रूट और रिटेल स्टोर्स पर तथा सभी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Next Post

धर्मनगरी में दीपोत्सव आज, 24.60 लाख दीये जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, सीएम योगी करेंगे राम का राजतिलक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अयोध्या 11 नवंबर 2023। दीपोत्सव के लिए अयोध्या रोशनी से नहा उठी है। ऐसी सजावट हुई है कि मानो देवलोक पृथ्वी पर उतर आया हो। चमचमाती सड़कें, एक रंग में रंगे भवन और आकर्षक लाइटिंग के साथ रामकथा आधारित 15 तोरणद्वार और कई स्वागत द्वार अयोध्या […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड