संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 19 सितम्बर 2026। 41वें चक्रधर समारोह की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद महाराजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
           इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री नेताम ने कहा कि चक्रधर समारोह कला के माध्यम से लोगों को जोड़ने वाला ऐसा मंच है, जहां कला प्रेमी, कलाकार और कला साधक एक साथ आते हैं। उन्होंने रायगढ़ के उन कला प्रेमियों और श्रोताओं को नमन किया, जो पूरी रात बैठकर विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि कला के प्रति रायगढ़ की यह निरंतर रुचि और समर्पण समारोह की विशेष पहचान है।

प्रभारी मंत्री श्री नेताम ने कहा कि स्वर्गीय महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत और कला के माध्यम से रायगढ़ घराने की पहचान को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाया। विशेष रूप से कथक नृत्य के क्षेत्र में उनके योगदान ने रायगढ़ को देश और दुनिया में अलग पहचान दिलाई। उनकी कला साधना से प्रेरित होकर चक्रधर समारोह आज भी कला की इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में आयोजित यह समारोह केवल प्रस्तुतियों का मंच नहीं है, बल्कि कला और संस्कृति की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। समारोह में प्रदेश के साथ देश के अलग-अलग क्षेत्रों से कलाकार शामिल होकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मंत्री श्री नेताम ने पांचवें दिन प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कलाकारों को उनकी प्रस्तुतियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कलाकारों की साधना और कला प्रेमियों की सहभागिता से ही ऐसे आयोजन निरंतर आगे बढ़ते हैं। प्रभारी मंत्री ने कला प्रेमियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, अरुणधर दीवान, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम

शेयर करेग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 19 सितंबर 2026। जनपद पंचायत मरवाही में ग्राम पंचायत नरौर के ग्राम झिरनापोंड़ी में पुराने सामुदायिक खरिखांडा तालाब की मेड़ पर बड़े पैमाने पर खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है। तालाब की मेड़ धीरे-धीरे खोदे जाने से उसके […]

You May Like

ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया....|....पुणे को मिली मेट्रो की नई सौगात....|....एवरेस्ट बेस कैंप पर आपस में टकराए हेलीकॉप्टर....|....समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य....|....पटवारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी....|....कोंडागांव में पूर्व सरपंच की हत्या का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार....|....गृहमंत्री अमित शाह राज्य अलंकरण से करेंगे सम्मान....|....यूट्यूब पर देखकर जांघ पर लगाया इंजेक्शन, चली गई जान....|....देश में हर साल दो को मिलेंगे 12-12 लाख की वीर भारत फैलोशिप....|....1500 करोड़ के ग्लोबल स्किल पार्क की 60% सीटें खाली