तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 19 सितंबर 2026। जनपद पंचायत मरवाही में ग्राम पंचायत नरौर के ग्राम झिरनापोंड़ी में पुराने सामुदायिक खरिखांडा तालाब की मेड़ पर बड़े पैमाने पर खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है। तालाब की मेड़ धीरे-धीरे खोदे जाने से उसके अस्तित्व और सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों तक जेसीबी और पोकलेन जैसी भारी मशीनों से खुदाई की गई और मेड़ से निकाली गई मुरुम को बाहर ले जाया गया।

मौके पर अब भी मुरुम के बड़े-बड़े ढेर, गहरे गड्ढे और भारी मशीनों के टायरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी छोटे-मोटे कार्य का हिस्सा नहीं, बल्कि लंबे समय तक मशीनों के माध्यम से की गई खुदाई प्रतीत होती है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि तालाब की मेड़ की खुदाई किसके निर्देश पर और किस उद्देश्य से कराई गई।मामले को लेकर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि तालाब के पास मनरेगा नवीनीकरण कार्य का सूचना पटल लगा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक सरकारी योजना के तहत तालाब के नवीनीकरण की जानकारी प्रदर्शित की गई है, लेकिन उसी के सामने तालाब की मेड़ को खोदकर क्षतिग्रस्त किए जाने के निशान मौजूद हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि मौके पर वास्तव में कौन-सा कार्य कराया गया और उसकी अनुमति किस स्तर से दी गई थी। साथ ही कार्य के लिए जारी आदेश और तकनीकी स्वीकृति की भी जांच की जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि दिन के समय मशीनों से खुदाई और मुरुम की ढुलाई होती रही। इसके बावजूद पंचायत स्तर से लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों तक समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार तालाब गांव की सामुदायिक संपत्ति और महत्वपूर्ण जलस्रोत है। मेड़ कमजोर होने से बारिश के दौरान पानी के दबाव में तालाब को नुकसान पहुंचने की आशंका है। सबूत के तौर पर ग्रामीणों ने मौके के फोटो और वीडियो भी सामने रखे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से स्थल निरीक्षण कर खुदाई की अनुमति, कार्यादेश, तकनीकी स्वीकृति और मुरुम की निकासी से जुड़े अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्य सरकारी योजना के तहत कराया गया है तो उसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए। वहीं यदि बिना अनुमति खुदाई की गई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। 

Leave a Reply

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर