खुल गया सेनको गोल्ड लिमिटेड का आईपीओ

शेयर करे

प्राइस बैंड ₹301 से  ₹317 प्रति इक्विटी शेयर तय 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 07 जुलाई 2023। सेनको गोल्ड लिमिटेड के 10 रूपये के अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की कुल 405 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार, 4 जुलाई, 2023 को खुल गया है। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में 270 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है और विक्रेता शेयरधारक सैफ पार्टनर्स इंडिया आई वी लिमिटेड द्वारा 135 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल में शामिल है। ऑफर का प्राइस बैंड ₹301 से ₹317 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 47 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 47 इक्विटी शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकती है। 

कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से 196 करोड़ रुपये का उपयोग वर्किंग कैपिटल के जरूरतों को पूरा करने तथा शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड, एम्बिट प्राइवेट लिमिटेड, और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड इस ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं। कोलकाता बेस्ड सेनको गोल्ड पांच दशकों से अधिक के लेगसी के साथ सेनको गोल्ड लिमिटेड एक पैन इंडिया ज्वैलरी रिटेलर है | स्टोर संख्या के आधार पर यह भारत के पूर्वी क्षेत्र में सबसे बड़ी संगठित रिटेल ज्वैलरी कंपनी है तथा पूर्वी भारत स्थित रिटेल ज्वैलरी कंपनियों के तुलना में, गैर-पूर्वी राज्यों में इसकी भौगोलिक पहुंच सबसे व्यापक है (स्रोत: क्रिसिल रिपोर्ट)। इसके अलावा, सेनको लगातार सबसे भरोसेमंद ज्वैलरी ब्रांडों की लीग में रहा है और टीआरए की ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2017 द्वारा चौथे सबसे भरोसेमंद आभूषण ब्रांड से अपनी रैंकिंग में सुधार करके टीआरए की ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2020 द्वारा दूसरे सबसे भरोसेमंद आभूषण ब्रांड बन गया है। सेनको की फंड आधारित कार्यशील पूंजी सुविधाओं को दीर्घकालिक सुविधाओं के लिए स्टेबल आउटलुक के साथ “इक्रा ए” की रेटिंग और अल्पकालिक सुविधाओं के लिए “इक्रा ए2+” की रेटिंग दी गई है। 

Leave a Reply

Next Post

मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लॉन्च हुआ एमपॉवर फाउंडेशन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 06 जुलाई 2023। एमपॉवर फाउंडेशन, आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट की संस्थापक डॉ. नीरजा बिड़ला के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, कम आय वाले पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनके पास इस तरह के समर्थन तक पहुंच नहीं हो […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'