भोपाल में 11 दिसंबर को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम का होगा एलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 09 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के लिए मंथन चल रहा है, लेकिन अब जल्द ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो जाएगा। क्योंकि, विधायक दल की बैठक की तारीख और समय तय हो चुका है। मध्य प्रदेश में सोमवार यानी 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। सभी विधायकों को इस बारे में आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है। विधायक दल की बैठक की अध्यता केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुने गए पर्यवेक्षकों के द्वारा किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री के चेहरा कौन होगा इस पर विचार किया जाएगा।

हो चुका है पर्यवेक्षकों के नाम का एलान
बता दें कि, मध्य प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व ने 8 दिसंबर को पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र-कर्नाटक में 40 से ज्यादा जगहों पर एनआईए के छापे, आईएसआईएस साजिश मामले में कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 दिसंबर 2023। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार सुबह देशभर में 40 से भी ज्यादा जगहों पर छापेमारी शुरू की। बताया गया है कि एजेंसी ने महाराष्ट्र में ठाणे, पुणे से लेकर मीरा भायंदर तक में कई ठिकानों पर रेड की। वहीं, कर्नाटक में […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला