कैबिनेट में जनहित के लिए बड़े फैसले पर होगी चर्चा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 जनवरी 2024।। साय कैबिनेट की बैठक आज नया रायपुर स्थित मंत्रालय में होने जा रही है. कैबिनेट मीटिंग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट रूटीन विषय होता है सभी विभागों के नए मंत्रिमंडल का गठन हुआ है. छत्तीसगढ़ के जनहित के लिए जो अच्छा होगा वह बड़े फैसले पर चर्चा होगी. मोदी की गारंटी के हर पहलू को पूरा करेंगे. इसके साथ ही मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अन्य मुद्दों पर बयान दिया है।

22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किये जाने पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है, माता कौशल्या की धरती है. 500 साल बाद भगवान का घर में प्रवेश होगा, 500 साल भगवान राम ने बाहर में जीवन बिताया. अयोध्या के बाद छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा खुशी है. इसलिए उस दिन को ड्राई डे घोषित किया गया है इसके साथ ही उत्साह में किसी प्रकार के कोई घटना ना हो. इस लिए ये फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

सौरव गांगुली ने की सीएम साय से मुलाकात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 जनवरी 2024। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज बुधवार को सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को हस्ताक्षरित बल्ला भेंट किया। वहीं मुख्यमंत्री ने उन्हें राजकीय गमछा […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'