आईपीएल 2021: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया नहीं टला है, कब होंगे बचे हुए मैच……..

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 5 मई 2021। BCCI ने कई खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद IPL 2021 को स्थगित कर दिया है। इसके बाद सवाल उठ रहे थे कि क्या मौजूदा परिस्थितियों में आगे जाकर आईपीएल 14 रद्द किया जा सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसे लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि आईपीएल 14 को रद्द नहीं किया गया है। 9 अप्रैल से शुरू हुए आईपीएल 14 के इस सीजन में अब तक 29 मैच खेले गए थे। टूर्नामेंट में 31 मैच और बाकी हैं।

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि एक बात मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आईपीएल को रद्द नहीं किया गया है। इसे टाला गया है। आईपीएल-14 के बचे हुए मैच होगे। उचित समय पर जब कोविड की स्थिति में सुधार होता है, तो इसके बारे में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि निलंबन का सुझाव देने वाली रिपोर्ट केवल 5 दिनों या एक सप्ताह के लिए है, ये बात भी सच नहीं है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पांच दिन या एक सप्ताह के बाद टूर्नामेंट फिर से शुरू होगा, यह संभव नहीं है।

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमों में कोविड-19 संक्रमण के कई मामले आने के बाद मंगलवार को आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया। केकेआर को दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वाॉरियर की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाला मैच स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से तीन कोविड 19 के मामले सामने आए। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के दो खिलाड़ियों अमित मिश्रा और ऋद्धिमान साहा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों को भी तेजी से सुरक्षा कवच : अनेक ग्राम पंचायतों में 45 से अधिक आयु वर्ग को शतप्रतिशत पहली डोज

शेयर करे’ग्रामीणों में टीकाकरण को लेकर उत्साह, आदिवासी क्षेत्रों में भी जागरुकता’ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 मई 2021। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ग्रामीणों में भी टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह है। अनेक ग्राम पंचायतों […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर